सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mild heat during the day, fog in the morning and evening and the cold continues

Delhi NCR News: दिन में हल्की गर्मी, सुबह-शाम कोहरा और सर्दी का सितम बरकरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-मौसम विभाग के अनुसार, 5 से 10 फरवरी तक आसमान अधिकतर साफ रहेगा
Trending Videos

-सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
दिल्ली में कुछ दिनों से सर्दी के मौसम में भी दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। भले ही कोहरा सुबह परेशान करता है, लेकिन दिन के समय निकल रही तेज धूप गर्मी महसूस करा रही है। आलम यह है कि अब केवल सुबह-शाम ही ठंड का अहसास हो रहा है। अगले कुछ दिनों में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 5 फरवरी से 10 फरवरी तक आसमान अधिकतर साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम पारा दोनों बढ़ेगा।

बुधवार सुबह ही कोहरे व धुंध छाई रही। इससे दृश्यता भी कम रही। इसी बीच सुबह के समय तेज बर्फीली हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया। दिन में सूर्यदेव ने दर्शन दिए। इससे लोगों को गर्मी का अहसास हुआ, लेकिन शाम के समय चली तेज ठंडी हवाओं ने फिर गलन बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 22.9 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 49 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 9.2, आया नगर में 8.6, लोधी रोड में 8.3 और पालम में 9.4 न्यूनतम पारा दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में सुबह 8 बजे दृश्यता 350 मीटर दर्ज की गई। इसके अलावा, पालम में सुबह 7:30 बजे दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, 5 से 10 फरवरी तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम में हल्का बदलाव रहेगा। दिन के समय आसमान अधिकतर साफ या आंशिक रूप से बादलों से ढंका रहेगा, जबकि सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा बने रहने की संभावना है। हवाएं शुरुआती दिनों में तेज 15-25 किलोमीटर प्रति घंटे रहेंगी, लेकिन 8 फरवरी से धीरे-धीरे कम होकर 0-10 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह जाएंगी। इस अवधि में तापमान ठंडा रहेगा और हल्का कोहरा सवेरे के समय आम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed