सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two minors in Nangloi and Adarsh Nagar committed suicide due to gaming addiction In Delhi

Online Gaming Addiction: नांगलोई और आदर्श नगर में भी दो नाबालिगों ने दी थी जान; ऑनलाइन गेम बन रहे जानलेवा

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 05 Feb 2026 12:04 PM IST
विज्ञापन
सार

गाजियाबाद में तीन बहनों की खुदकुशी से पहले दिल्ली के नांगलोई और आदर्श नगर में भी दो नाबालिगों ने गेमिंग की लत के कारण जान दे दी थी। मोबाइल पर ऑनलाइन गेमिंग जानलेवा बन रहे हैं।

two minors in Nangloi and Adarsh Nagar committed suicide due to gaming addiction In Delhi
Delhi Police file photo - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

...तो क्या अब ऑनलाइन गेमिंग बच्चों की जान पर भारी बन गई है। जी हां गाजियाबाद में मोबाइल पर गेम खेलने के बाद तीन नाबालिग बहनों के खुदकुशी करने के मामले में अब यह बहस तेज हो गई है। मोबाइल पर ऑनलाइन गेमिंग में एआई व बढ़ती तकनीक के साथ न सिर्फ मोबाइल गेम आक्रमक हो रहे हैं बल्कि यह जानलेवा भी बन रहे हैं।
Trending Videos


वर्ष 2025 में राजधानी दिल्ली में इसी तरह के दो मामले सामने आए थे। बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में महज 10 साल के मासूम ने 7 घंटे फ्री फायर मैक्स गेम खेलने के बाद अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह आदर्श नगर इलाके में हर समय मोबाइल पर गेम खेलने के कारण गुस्से में बड़ी बहन के डांटने पर 15 साल के किशोर ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जानकारों का कहना है कि कई मोबाइल गेम में कुछ स्टेप इस तरह के हैं, जिनसे प्लेयर अजीब हरकत करते हैं, कई बार गेम लूज करने पर वह अपनी जान तक दे देते हैं। 

31 जुलाई 2025 को नांगलोई के अंबिका विहार में कुछ ऐसा ही हुआ। 10 साल का मासूम घर पर अकेला था। उसके माता-पिता काम पर गए। मासूम ने 7 घंटे गेम खेला। बाद में 4 घंटे यूट्यूब पर वीडियो देखने के बाद घर में उसने फंदा लगा लिया। शाम का माता-पिता घर आए तो उनको बेटे के आत्महत्या करने का पता चला। 
 

इसी तरह 2 अक्तूबर 2025 को आदर्श नगर इलाके में 15 साल के आदर्श नामक नाबालिग ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह ऑन लाइन गेमिंग के चक्कर में पढ़ाई नहीं कर रहा था। लगातार उसकी पढ़ाई पर असर हो रहा था। बड़ी बहन के डांटने पर उसने खुदकुशी करना ज्यादा बेहतर समझा। पुलिस अधिकारी इसके पीछे मोबाइल गेमिंग को जिम्मेदार ठहराते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed