{"_id":"6a77316122308f6b920b5197","slug":"three-accused-arrested-for-snatching-a-mobile-phone-from-a-passenger-on-a-moving-train-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-149735-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चलती ट्रेन में यात्री से मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चलती ट्रेन में यात्री से मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आरपीएफ ने दया बस्ती के पास चलती ट्रेन में यात्री का मोबाइल लूटने और चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जीआरपी के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है। पूछताछ में तीनों ने दिल्ली के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में मोबाइल लूटने व चोरी की कई वारदातों का खुलासा किया है।
आरपीएफ के अनुसार, तीन अगस्त की रात ट्रेन संख्या 22401 (दिल्ली सराय रोहिल्ला-जम्मू तवी) के ए-2 कोच में यात्री परिवार के साथ जा रहा था। दया बस्ती के पास ट्रेन की धीमी गति का फायदा उठाकर तीन बदमाश चढ़े और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर यात्री के पेट पर चाकू से तीन-चार वार किए और मोबाइल लेकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए।
आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने मुखबिरों की सूचना पर छह अगस्त की रात रामपुरा फाटक के पास मनोज उर्फ नेपाली, गुफरान उर्फ डब्बू और मोहम्मद हसीन को गिरफ्तार किया। तीनों ने लूटा मोबाइल दो हजार रुपये में बेचने की बात स्वीकारी। पूर्व में भी ये लूटपाट की वारदातों में शामिल रहे हैं।