सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three vehicle thieves arrested, seven vehicles recovered

Delhi NCR News: तीन वाहन चोर गिरफ्तार, सात वाहन बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली। पश्चिम जिला पुलिस और राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से छह स्कूटी और एक बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान केशोपुर निवासी मितर सेन, महेश कुमार और रोहन के रूप में हुई है। जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने रघुबीर नगर स्थित घोड़ा मंदिर के पास घेराबंदी कर दो वाहन चोरों को पकड़ा। इनके पास से एक स्कूटी मिली, जिसे विकासपुरी से चुराई गई थी। मितर सेन, महेश कुमार ने कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने पांच और चोरी की स्कूटियां बरामद कर ली।
वहीं राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने वाहन चोर रोहित को गिरफ्तार किया। वह एक रेस्टोरेंट में डिशवॉशर का काम करता है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 मार्च को बबलू कुमार ने बेरी वाला बाग इलाके से अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत की थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed