{"_id":"69f0a768d830897f1e03f8e0","slug":"three-vehicles-plying-with-fake-no-entry-permits-caught-fir-registered-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134171-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: फर्जी नो एंट्री परमिट से चल रहे तीन वाहन पकड़े, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: फर्जी नो एंट्री परमिट से चल रहे तीन वाहन पकड़े, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई दिल्ली रेंज ट्रैफिक पुलिस ने फर्जी नो एंट्री परमिट से चल रहे तीन वाहनोें को पकड़ा है और तीन ही प्राथमिकी दर्ज की गई है। नई दिल्ली रेंज ट्रैफिक पुलिस ने धोखाधड़ी और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत इनको पकड़ा गया है। इनमें जाली नो एंट्री परमिट (एनईपी) और एक छेड़छाड़ वाला वाहन शामिल है। सभी मामलों में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त शोभित सक्सेना बताया कि 27 अप्रैल को शाम 5:15 बजे पटियाला हाउस कोर्ट के पास एएसआई राजेंदर कुमार और हवलदार ने दिल्ली नंबर के वाहन को रोका। इस वाहन पर लगा एनईपी ई-चालान मशीन से जांच करने पर जाली पाया गया। यूपी के हमीरपुर निवासी ड्राइवर वीर पाल (21) इस नकली परमिट का इस्तेमाल असली परमिट की तरह कर रहा था। यह वाहन किराड़ी के कपिल देव के नाम पर रजिस्टर्ड था, जिसे कानूनी कार्रवाई के लिए तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया। दूसरे मामले में 27 अप्रैल को रात 10 बजे शंकर चौक पर एएसआई राज कुमार ने एक व्यवसायिक वाहन को रोका। इस पर लगा हुआ एनईपी जांच में नकली पाया गया और परमिट असल में किसी दूसरे वाहन के लिए जारी किया गया था। शस्त्री पार्क, दिल्ली निवासी ड्राइवर राहुल शुक्ला (29) ने बताया कि उसने यह जाली परमिट संजय नाम के एक व्यक्ति से 12,000 रुपये में खरीदा था। मंदिर मार्ग थाना पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
तीसरे मामले में 26 अप्रैल को कनॉट प्लेस स्थित काके दा ढाबा के पास नियमित जांच के दौरान क्रेन ड्यूटी पर तैनात एएसआई वीरेंद्र सिंह ने एक ऑटो-रिक्शा को रोका। चेसिस और इंजन नंबर रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रहे थे, जिससे पता चलता है कि उनमें छेड़छाड़ की गई थी। इस पर नकली नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया गया था।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X