फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested for traveling from Tamil Nadu to Delhi to commit thefts

ट्रेन से आते थे चोर: तमिलनाडु से दिल्ली आकर वारदात, घर का ताला नहीं कार का शीशे तोड़ते, गाड़ी छोड़ सब ले जाते

Thu, 06 Aug 2026 05:31 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 06 Aug 2026 05:31 PM IST
सार

उत्तरी जिला पुलिस ने तमिलनाडु से दिल्ली आकर कारों के शीशे तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। गुणासेकर और गोकुल एम नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Two arrested for traveling from Tamil Nadu to Delhi to commit thefts
तमिलनाडु से दिल्ली आकर करते थे चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी जिला के रूप नगर थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो ट्रेन में सवार होकर तमिलनाडु से दिल्ली आता था। यहां आने के बाद यह सड़क किनारे खड़ी कारों का शीशा तोड़कर उससे कीमती सामान चोरी कर लिया करता था। वारदात के बाद आरोपी मॉल समेटकर दिल्ली से फरार हो जाता था।

विज्ञापन

पुलिस ने मामले में गुणासेकर (42) और गोकुल एम (27) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से चोरी किए गए चार लैपटॉप, तीन लैपटॉप के चार्जर और एक महंगा मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इनके बाकी फरार साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त राजा बाठिंया ने बताया कि 9 जुलाई को रूप नगर थाने में राजेश कुमार नामक एक व्यक्ति ने चोरी की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि वह पेशे से वकील हैं और किसी काम से कमला नगर मार्केट में आए थे। वापस लौटने पर इनकी कार का शीशा टूटा हुआ था।

विज्ञापन

कार से इनका महंगा लैपटॉप और अन्य सामान गायब था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस बीच सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी तमिलनाडु के रहने वाले हैं। वह तमिलनाडु से दिल्ली आकर वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस से बचने के लिए कभी मोबाइल फोन भी नहीं इस्तेमाल करते हैं।

पुलिस ने गिरोह की जानकारी जुटाना शुरू कर दी। इस बीच 2 अगस्त को खबर मिली कि गिरोह के कुछ लोग कमला नगर एरिया में वारदात को अंजाम देने के लिए आने वाले हैं। खबर मिलने के बाद टीम ने गुणासेकर और गोकुल एम को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने बताया कि इनका गैंग लीडर दीपक उर्फ कार्तिक है। बाकी सभी फरार हैं। इनकी गिरफ्तार से फिलहाल चार मामले सुलझे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed