सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two brothers arrested for making and selling fake auto parts of the same brand

Delhi NCR News: ब्रांड का नकली ऑटो पार्ट्स बनाकर बेचने वाले दो भाई गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने राष्ट्रीय राजधानी में नकली ऑटोमोबाइल पुर्जों के निर्माण और आपूर्ति से जुड़े एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो सगे भाई हर्षित गुप्ता व अभिषेक कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बड़ी मात्रा में फर्जी सामान बरामद किया है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार के अनुसार अपराध शाखा की टीम ने करोल बाग ऑटो मार्केट क्षेत्र में नकली मोटरसाइकिल पिस्टन और क्लच प्लेट की अवैध बिक्री की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। रविवार को नई वाला और करोल बाग स्थित दो दुकानों पर छापेमारी की गई, जहां से नामी कंपनियों के लेबल लगे बड़ी मात्रा में नकली ऑटो पार्ट्स बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि हर्षित गुप्ता और अभिषेक कुमार गुप्ता नामक भाइयों की संयुक्त स्वामित्व वाली दुकान से 473 नकली पिस्टन असेंबली और पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई। वहीं, आरोपियों से जुड़े एक अन्य प्रतिष्ठान से 386 नकली पिस्टन असेंबली और 169 नकली क्लच प्लेट के बॉक्स जब्त किए गए। इंस्पेक्टर प्रकाश चंद, एसआई अंशु कादियान और एसआई सुमित कुमार की टीम ने संगम विहार के निवासी निवासी दोनों आरोपियों को 3 मई को मौके से गिरफ्तार किया गया। वह ब्रांडेड उत्पादों की बिक्री के लिए कोई वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र पेश नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article