{"_id":"69f89f21c69b3b632b097942","slug":"students-are-confused-whether-to-take-cuet-or-cet-both-on-the-same-day-and-around-the-same-time-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-134986-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीयूईटी दें, या सीईटी, एक ही दिन और लगभग एक ही समय पर दोनों परीक्षाएं, छात्र असमंजस में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीयूईटी दें, या सीईटी, एक ही दिन और लगभग एक ही समय पर दोनों परीक्षाएं, छात्र असमंजस में
विज्ञापन
विज्ञापन
-एक प्रवेश परीक्षा का सेंटर नोएडा, एक का अभी नहीं हुआ घोषित
- प्रवेश परीक्षा की तिथि टकराने से एक साथ दोनों में उपस्थित होना असंभव
-आवेदकों को सता रहा डर, यूनिवर्सिटी में कैसे होगा दाखिला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा सीयूईटी यूजी दें या गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा कॉमन एंट्रेस टेस्ट (सीईटी) दें। यह सवाल दोनों परीक्षाओं की तिथि टकराने से काफी अभ्यर्थियों के सामने खड़ा हो गया है। दरअसल 23 मई 2026 को होने वाली सीयूईटी यूजी और सीईटी परीक्षा की तिथि टकराने ने कई छात्रों को परेशानी में डाल दिया है। दोनों प्रवेश परीक्षाएं एक ही दिन और लगभग एक ही समय पर हैं।
दोनों परीक्षाओं में बैठने वाले एक छात्र के अभिभावक ने बताया कि सीयूईटी यूजी के अंतर्गत कंप्यूटर साइंस-इन्फॉर्मेशन प्रैक्टिस का पेपर सुबह नौ बजे से 10 बजे से होना है। जबकि बीएससी-एमएससी ड्यूल डिग्री प्रोग्राम के लिए सीईटी परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होनी हैं। ऐसे में जो छात्र दोनों परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए एक साथ दोनों में उपस्थित होना असंभव हो गया है। अभिभावक ने बताया कि सीयूईटी का परीक्षा केंद्र नोएडा में निर्धारित है, जबकि सीईटी परीक्षा केंद्र की जानकारी अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।
अलग-अलग स्थानों पर परीक्षा होने की स्थिति में समय पर पहुंच पाना संभव नहीं है। इससे छात्रों में मानसिक तनाव और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यदि सीईटी शाम में भी होती को किसी तरह से परीक्षा दे सकते थे। छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि वे लंबे समय से दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें मजबूरन एक विकल्प छोड़ना पड़ सकता है। यह स्थिति न केवल उनके भविष्य को प्रभावित कर सकती है बल्कि मानसिक दबाव भी बढ़ा रही है। अभिभावकों का कहना है कि यह तो एक पेपर की तिथि जिसमें टकराव हो रहा है, ऐसा अन्य परीक्षाओं में भी हो रहा होगा। परीक्षार्थियों व अभिभावकों ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी(एनटीए), आईपीयूू प्रशासन और शिक्षा मंत्रालय से मांग की है कि वे इस समस्या का जल्द समाधान निकालें। परीक्षार्थियों का कहना है कि या तो परीक्षा की तिथि बदली जाए या समय में बदलाव किया जाए जिससे वे दोनों अवसरों का लाभ उठा सकें।
Trending Videos