{"_id":"6a7f6acd0004d2a54001f644","slug":"two-brothers-arrested-smack-seized-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-114560-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दो भाई गिरफ्तार, स्मैक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दो भाई गिरफ्तार, स्मैक बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। सीआईए पुलिस ने दो सगे भाइयों को नशीला पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12.70 ग्राम स्मैक और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि राजस्थान से लाकर तावडू क्षेत्र में एक फार्म हाउस के आसपास मादक पदार्थ बेचा जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कांगरका-गुरनावाट रोड स्थित घोड़ा फार्म के पास दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने मोहम्मद और कामिल खान, निवासी खेड़ी थाना चौपांकी राजस्थान को काबू किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।