{"_id":"69b01e88a88396e8410f32a6","slug":"two-criminals-injured-in-firing-in-clash-with-police-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-127141-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद डेयरी इलाके में मुठभेड़ में चलीं 11 राउंड गोलियां, बवाना इलाके में कारोबारी की हत्या में वांछित थे दोनों
बदमाशों की एक गोली बाहरी उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी
घायल बदमाशों का पुलिस हिरासत में अंबेडकर अस्पताल में चल रहा है इलाज
गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो पिस्टल, कारतूस, खोखा और चोरी की बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने शाहबाद डेयरी इलाके में मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है और वे अस्पताल में इलाजरत हैं। दोनों ओर से 11 राउंड गोलियां चलीं। मुठभेड़ के दौरान जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी बाल-बाल बचे। एक गोली उनके बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्य पांडे के रूप में हुई है। दोनों बवाना इलाके में एक माह पहले लूटपाट के दौरान कारोबारी वैभव गांधी की हत्या के आरोप में वांछित थे। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पश्चिम परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त ने पुलिस मुख्यालय में हुई प्रेसवार्ता ने बताया कि 9 फरवरी को बदमाशों ने बवाना सेक्टर-4 इलाके में कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या और लूटपाट का मामला दर्ज कर पुलिस ने 15 फरवरी को पांच बदमाशों रवि, संजय, अरुण, संदीप और हरीश को गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में पता चला कि वारदात में मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्य पांडे भी शामिल थे। दोनों बदमाशों पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं।
जिले की नारकोटिक्स टीम को निगरानी के दौरान सोमवार की रात दोनों बदमाशों के शाहबाद डेयरी इलाके में मौजूदगी का पता चला। पुलिस उपायुक्त स्वामी की देखरेख में निरीक्षक गौरव चौधरी के नेतृत्व में टीम बनाकर पुलिस ने बाइक से आए बदमाशों को रोका, जिस पर बदमाश छह राउंड गोलियां चलाकर, वहां से भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस टीम ने बचाव में पांच गोलियां चलाईं। बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे बेहोश हो गए। दोनों को पास के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद क्राइम और फोरेंसिक टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से दो पिस्टल, चार कारतूस, छह खोखा और समयपुर बादली इलाके से चोरी बाइक बरामद हुई है।
मुख्य आरोपी पर दर्ज हैं 40 से अधिक मामले
पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय मोहम्मद इरफान चांद बाग का रहने वाला है। उसपर 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट, लूटपाट, डकैती, चोरी और झपटमारी के मामले शामिल हैं। इनमें से 32 मामले दिल्ली और 8 उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं। वहीं, वर्षीय ऐश्वर्य पांडे डिफेंस कॉलोनी भोपुरा चौक हिंडन मोड़, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसपर हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और चोरी के पांच मामले दर्ज हैं, जिसमें 4 उत्तर प्रदेश और एक दिल्ली में दर्ज है।
Trending Videos