{"_id":"69ac35263ffeb9625e0fd4df","slug":"two-minors-who-escaped-after-attempting-murder-in-jahangirpuri-were-arrestedtwo-minors-who-escaped-after-attempting-murder-in-jahangirpuri-were-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-126736-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जहांगीरपुरी में हत्या की कोशिश में फरार चले दो नाबालिग पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जहांगीरपुरी में हत्या की कोशिश में फरार चले दो नाबालिग पकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन
-दोनों पिछले एक महीने से फरार थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जहांगीरपुरी थाना इलाके में हत्या की कोशिश में फरार चल रहे दो सगे नाबालिग भाइयों को पकड़ा है। ये दोनों पिछले एक महीने से फरार थे। एक नाबालिग आरोपी की उम्र 15 साल, जबकि दूसरे की 17 साल हैं। दोनों दिल्ली जहांगीर पुरी के रहने वाले हैं।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त पकंज सिंह के अनुसार जी-ब्लॉक, जहांगीर पुरी निवासी मुकेश 6 फरवरी को काम से घर लौटा। उसे उसके बेटे ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले नाबालिग ने बिना किसी कारण उसे थप्पड़ मारा है। मुकेश अपने भाइयों के साथ उनकी झुग्गी के पास उनसे पूछताछ करने गया। बहस के दौरान दोनों आरोपियों ने उन्हें धमकाया और दोनों ने चाकू निकालकर जान से मारने के इरादे से हमला किया। शिकायत करने वाले के भाई के कंधे और पेट पर चाकू लगे। मुकेश के दाहिने हाथ की हथेली पर चाकू लगे। जहांगीरपुरी थाना पुलिस केस कर जांच कर रही थी। शाखा में तैनात इंस्पेक्टर संदीप स्वामी दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस टीम ने कई दिनों की जांच के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों ने 8वीं और 6वीं क्लास तक पढ़ाई की है। आरोपियों ने इलाके में दबदबे के लिए यह अपराध किया था। आरोपी कुल पांच भाई हैं।
Trending Videos