{"_id":"6a2ec1b8545fadcac206b310","slug":"two-miscreants-arrested-for-robbing-a-class-12-student-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-140836-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बारहवीं के छात्र से लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बारहवीं के छात्र से लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-समयपुर बादली थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से पहचान कर घटना के 12 घंटे बाद बदमाशों को पकड़ा-
पकड़े गए एक बदमाश पर हत्या सहित अन्य मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। समयपुर बादली इलाके में गले पर धारदार हथियार लगाकर बारहवीं के छात्र से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को वारदात के 12 घंटे बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों की पहचान शिवम और शुभम के रूप में हुई है। शिवम पर हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई चांदी की चेन बेचकर मिली रकम बरामद की है।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि 11 जून की शाम पुलिस को बादली गांव में चांदी की चेन छीनने की शिकायत मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को 17 साल का नाबालिग श्याम सुंदर कुमार मिला, जिसने बताया कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ता है। वह लाइब्रेरी से घर जा रहा था। पंजाबी मंदिर के पास दो युवकों ने धारदार हथियार गले पर रखकर चांदी की चेन लूट ली थी।