सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two sharpshooters of Kapil Sangwan, wanted in the Jhajjar and Delhi murders, arrested in Maharashtra.

Delhi NCR News: झज्जर और दिल्ली की हत्याओं में वांछित कपिल सांगवान के दो शॉर्प शूटर महराष्ट्र में गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर से किया गिरफ्तार, हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में थे वांछित, दो पिस्टल और कारतूस बरामद
Trending Videos

-झज्जर और दिल्ली में गैंगस्टर के इशारे पर की थी दो लोगों की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर कपिल सांगवान के दो शॉर्प शूटरों को 45 सौ किलोमीटर तक पीछा कर महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया है। पहचान सौरभ लाकड़ा और योगेश शर्मा के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। दोनों गैंगस्टर के इशारे पर हरियाणा झज्जर के बादली में एक युवक की हत्या के मामले में वांछित थे। हरियाणा पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा था। वहीं सौरभ दिल्ली में हत्या और हत्या के दो मामलों में भगोड़ा घोषित था।
पुलिस उपायुक्त आलाप पटेल ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम हत्या के मामले में वांछित सौरभ और योगेश की लगातार तलाश कर रही थी। जनवरी के आखिरी सप्ताह में टीम को इनके महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मौजूद होने की सूचना मिली। 27 जनवरी को टीम वहां रवाना हुई। वहां पहुंचने के बाद पुलिस की टीम ने करीब सौ से ज्यादा होटलों और गेस्ट हाउसों में जांच की। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कोल्हापुर के उंचागांव रोड से आरोपी सौरभ और योगेश को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी के लिए इससे पहले भी पुलिस टीम ने हरियाणा, यूपी, राजस्थान, एमपी और महाराष्ट्र में संदिग्ध ठिकानों पर कई छापे मारे थे। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने विरोधी गैंग के सदस्यों से मिल रही धमकियों के कारण अपनी सुरक्षा के लिए मध्य प्रदेश से दो पिस्टल खरीदी थी। पुलिस ने इनके निशानदेही पर दिल्ली के एक घर से दो पिस्टल और 2 कारतूस बरामद कर लिए।
दोनों आरोपियों पर दर्ज हैं हत्या सहित कई मामले
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी संदीप उर्फ बबलू की हत्या के मामले में वांछित थे। पिछले साल 17 जुलाई को संदीप अपने दोस्त के साथ कार में जा रहा था। तभी दो हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। गोलीबारी में उसकी मौत हो गई। जांच में पता चला कि हत्या कपिल सांगवान उर्फ नंदू के कहने पर की गई थी। इस बाबत झज्जर हरियाणा के बादली थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों पर दिल्ली और हरियाणा में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट सहित 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
गैंगस्टर को बचपन से जानता है एक शॉर्प शूटर
पूछताछ के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि योगेश बचपन से गैंगस्टर कपिल सांगवान को जानता था। दोनों एक ही इलाके में रहते थे। गोपाल नगर नजफगढ़ का रहने वाला योगेश 12 वीं तक पढ़ाई की है। वह शादीशुदा है और उसकी एक बेटी है। कुछ दिनों तक वह एक निजी कंपनी में काम भी किया। 2015 में उसने द्वारका नार्थ इलाके में दोस्तों के साथ मिलकर मदर डेयरी में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान डेयरी मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक उसपर हत्या, हत्या की कोशिश और डकैती के 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वहीं सौरभ लाकड़ा गांव जाहरी, सोनीपत, हरियाणा का रहने वाला है। उसका एक बड़ा भाई है। पिता किसान और मां एक आयुर्वेदिक दवा कंपनी में काम करती है। 2021 में वह कपिल सांगवान के कहने पर उसने दिल्ली के नजफगढ़ में शिवांश खरब की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed