फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Umar Khalid granted permission again for two e-meetings with family per week.

Delhi NCR News: उमर खालिद को फिर मिली परिवार से हफ्ते में दो ई-मुलाकातों की अनुमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
कड़कड़डूमा कोर्ट ने कहा- छह वर्षों से नियमों का उल्लंघन नहीं किया, इसलिए सुविधा जारी रहेगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने दिल्ली दंगा मामले में जेल में बंद आरोपी उमर खालिद को परिवार से सप्ताह में दो बार ई-मुलाकात (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) की अनुमति दे दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी ने 13 जुलाई को दिए आदेश में कहा कि खालिद पिछले छह वर्षों से बिना किसी नियम का उल्लंघन किए सप्ताह में दो ई-मुलाकातें करते रहे हैं। ऐसे में यह सुविधा जारी रखी जानी चाहिए।

खालिद के वकील ने अदालत को बताया कि गिरफ्तारी के बाद से उन्हें हर सप्ताह दो ई-मुलाकातों की अनुमति मिलती रही, लेकिन मई 2026 से बिना कोई कारण बताए इसे घटाकर एक कर दिया गया। उन्होंने दलील दी कि खालिद ने जेल नियमों का कभी उल्लंघन नहीं किया, इसलिए सुविधा कम करने का कोई औचित्य नहीं है। वहीं, जेल प्रशासन ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि दिल्ली जेल नियमों के तहत एक बंदी को सप्ताह में केवल एक ई-मुलाकात का ही अधिकार है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कहा कि चूंकि खालिद छह वर्षों से नियमित रूप से दो ई-मुलाकातें करते रहे हैं और उनके खिलाफ किसी नियम के उल्लंघन का रिकॉर्ड नहीं है, इसलिए उन्हें अपनी मां और अन्य परिवार के सदस्यों से सप्ताह में दो बार ई-मुलाकात की अनुमति दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed