पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Union Home Minister Amit Shah launched a Mega campaign to plant 70 lakh trees in Delhi

Delhi: 70 लाख पेड़ लगाने का महाभियान, गृह मंत्री अमित शाह ने की शुरुआत; 300 नई DEVI बसें दिल्ली को समर्पित

Tue, 07 Jul 2026 02:30 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 07 Jul 2026 02:30 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेंट्रल रिज में पौधारोपण किया। 

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah launched a Mega campaign to plant 70 lakh trees in Delhi
राजधानी में 70 लाख पेड़ लगाने का महाभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के 70 लाख पौधे लगाने के महत्वाकांक्षी अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत, प्रवीण खंडेलवाल और दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेंट्रल रिज में पौधारोपण किया।

विज्ञापन


'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत दिल्ली में 70 लाख पौधारोपण के मिशन के शुभारंभ कार्यक्रम पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'आज मैं दिल्ली सरकार का एक संकल्प दिल्ली की जनता को बताने आया हूं। हमारी दिल्ली सरकार के बचे हुए 4 साल में 6300 हेक्टेयर हरित रिज वन सेक्टर हम पूरा पेड़ लगाकर उसकी सुरक्षा करेंगे। 6300 हेक्टेयर हरित रिज दिल्ली का फेफड़ा बनकर दिल्ली के पर्यावरण की सुरक्षा करेगी। 1 करोड़ से अधिक देसी पौधे, 35 लाख से ज्यादा बड़े-बड़े वृक्ष के पौधे और 65 लाख अन्य झाड़ियां, बांस और औषधीय पेड़ लगाने का काम होगा।'
विज्ञापन




300 नई DEVI बसें दिल्ली को समर्पित
वहीं, दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए आज मंगलवार से 300 नई 'देवी' बसें सड़कों पर उतारी गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ई-बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य राजधानी में विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करना और पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से मजबूत करना है। इलेक्ट्रिक बसों के आने से लोगों को बेहतर, सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा मिलेगी। 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिल्ली को अधिक हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संतुलन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लोगों से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इसी अभियान के तहत दिल्ली के इंडिया गेट के पास स्थित चिल्ड्रन्स पार्क में मंत्री प्रवेश वर्मा ने भी पौधारोपण किया। मंत्री परवेश वर्मा ने कहा, 'आज हमारे गृह मंत्री, मुख्यमंत्री ने पेड़ लगाने की शुरूआत की है। दिल्ली में कई स्थानों पर हमारे सांसदों और विधायकों द्वारा पर्यावरण विभाग की ओर से फ्री में पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। दिल्ली को दोबारा से हरा-भरा बनाना है। दिल्ली में प्रदूषण खत्म करना है। पूरी सरकार और सभी विभाग मिलकर इस कार्य को पूरा कर रहे हैं। दिल्ली को हम फिर से हरा भरा बनाएंगे ये हमारा संकल्प है।'

भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 70 लाख पौधारोपण करने का जो लक्ष्य लिया है, यह दिल्ली की प्राणवायु ठीक करने की दिशा में एक बड़ा मिशन है। इसी के साथ-साथ 300 ईवी बसें भी आज शुरू की जा रही हैं, जो एक बड़ा मिशन है। 2027 तक 14,000 ईवी बसें दिल्ली में आ जाएंगी। पर्यावरण के लिए युद्ध स्तर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता काम कर रही हैं। दिल्ली का पर्यावरण और दिल्ली के लोगों की सांसें निश्चित तौर पर ठीक होगी।"


दिल्ली सरकार के मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने वृक्षारोपण अभियान पर कहा, '70 लाख पेड़ लगाए जाएंगे। हमारे गृह मंत्री कार्यक्रम में आए, बहुत अच्छा लगा। हम इस प्रेरणा से और काम कर पाएंगे। हमने 300 बसें भी दिल्ली की सड़कों पर उतारी हैं। ये दिल्ली की जनता को लाभ देगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed