पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Weather Update Rain in Delhi-NCR today

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना; भीषण उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Tue, 07 Jul 2026 01:26 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 07 Jul 2026 01:26 PM IST
सार

बीते कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। आज दोपहर में लोगों को गर्मी से राहत मिली। नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

विज्ञापन
Weather Update Rain in Delhi-NCR today
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली। पिछले गई दिनों से लोगों को उमर भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को दोपहर में बारिश से मौसम पूरी तरह से बदल गया। नोएडा, गाजियाबाद समेत दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। दिल्ली में मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी। इस पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ जैसे इलाकों में भी बारिश की उम्मीद थी।

नोएडा में बारिश ने दी गर्मी से राहत, तीन डिग्री लुढ़का तापमान
मंगलवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से नोएडा में लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। सुबह जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं बारिश के बाद तापमान गिरकर करीब 34 डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम में अचानक आए बदलाव से वातावरण सुहावना हो गया और कई इलाकों में लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-50, 16, 15, 18, 62, 74 और 75 समेत कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। कुछ स्थानों पर सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। हालांकि बारिश के कारण गर्म हवाओं और उमस से काफी राहत मिली। कई लोग घरों और कार्यालयों से निकलकर मौसम का आनंद लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है।

दिल्ली में सोमवार को ऐसा रहा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.6 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, अधिकतम 98 और न्यूनतम आर्द्रता 55 फीसदी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24-27 और अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 12 जुलाई के बीच आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 7 जुलाई को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed