Delhi: मंगोलपुरी में दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत और दूसरा भाई घायल, परिजनों के पुलिस पर गंभीर आरोप
दिल्ली में राज पार्क पुलिस स्टेशन के मंगोलपुरी इलाके में दो भाइयों पर चाकू से हमला किया गया। इस घटना में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में राज पार्क पुलिस स्टेशन के मंगोलपुरी इलाके में दो भाइयों पर चाकू से हमला किया गया। इस घटना में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। चार से पांच आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पत्नी ने बताया कि जब वह संजय गांधी हॉस्पिटल पहुंचीं तो वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। पत्नी के अनुसार, अचानक कोई पीछे से आया और उनके पति पर हमला कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि करीब एक साल पहले उनकी ननद और देवर को भी चाकू मारा गया था। तब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। उनका कहना है कि यदि पुलिस ने पहले कार्रवाई की होती तो आज उनके पति जीवित होते।
#WATCH | Delhi: Wife of the deceased says, "... When I reached Sanjay Gandhi Hospital, there was no doctor nearby. When I asked, they told me he had passed away... Suddenly, someone came up from behind and attacked him... A year ago my sister-in-law and brother-in-law was… pic.twitter.com/mtYvTzI8qE
— ANI (@ANI) July 6, 2026
परिजनों का आरोप
मृतक के भाई मुकेश ने घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आरोपी अचानक उनके पीछे आ गए और उन्हें चाकू मार दिया। जब उनका भाई बचाने आया तो उसके सीने में चाकू घोंप दिया गया। मुकेश ने बताया कि एक साल पहले भी उनकी बहन को चाकू मारा गया था। उस घटना के बारे में भी कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
#WATCH | Delhi: Mukesh, brother of the deceased person, says, "... They suddenly came up behind me. I was stabbed, and when my brother came, he was stabbed in the chest... One year ago, they stabbed my sister with a knife... No action has been taken regarding the incident... They… pic.twitter.com/qVCKVdx1Rm
— ANI (@ANI) July 6, 2026