सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Unknown people set fire to bikes and scooters parked outside the house.

Delhi NCR News: घर के बाहर खड़ी बाइक और स्कूटी में अज्ञात ने लगाई आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-विवेक विहार इलाके की घटना, पीड़ितोें की शिकायत पर पुलिस ने दो मामले दर्ज किए
Trending Videos

-फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विवेक विहार इलाके में असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी बाइक और स्कूटी में आग लगा दी। स्थानीय लोगों ने खुद और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पा लिया। सीसीटीवी कैमरे की जांच में कुछ संदिग्धों को देखा गया है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर दो मामले दर्ज किए हैं।
सुनील अहूजा परिवार के साथ ज्वाला नगर में रहते हैं। उनका निजी कारोबार है। विवेक विहार थाने में दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि 19 मार्च की रात 11 बजे अपने घर के बाहर गली में अपनी स्कूटी खड़ी की थी। 20 मार्च को करीब 3.20 बजे स्कूटी में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। इसी तरह स्थानीय निवासी राजेश ने भी अज्ञात व्यक्ति पर बाइक में आग लगाने का आरोप लगाया है। राजेश ई-रिक्शा चालक हैं। प्राथमिकी में उन्होंने आरोप लगाया कि रात करीब 3.50 में पड़ोसी के शोर मचाने पर उनकी नींद खुली। उन्होंने देखा कि किसी ने उनकी बाइक में आग लगा दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed