सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gifts to daughters on Durga Ashtami, 1100 girl students received bicycles

Delhi NCR News: दुर्गा अष्टमी पर बेटियों को उपहार, 1100 छात्राओं को मिली साइकिलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बजट में घोषणा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने की पहल, 1.30 लाख छात्राओं को साइकिल देने का है लक्ष्य
Trending Videos

सीएम ने किया साफ-बेटियां देवी का रूप, उनके सम्मान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दुर्गा अष्टमी के मौके पर दिल्ली सरकार ने बेटियों को उपहार स्वरूप साइकिल बांटने की शुरुआत कर दी। शालीमार बाग में 1100 छात्राओं को साइकिल देकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संकेत दिया कि अब पढ़ाई में दूरी रुकावट नहीं बनेगी। योजना के तहत इस साल करीब 1.30 लाख छात्राओं को साइकिल देने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के पीतमपुरा स्थित सर्वोदय विद्यालय में छात्राओं को साइकिलें बांटी। ये सभी छात्राएं इस साल 10वीं कक्षा में पहुंची हैं। साइकिल मिलते ही कई छात्राएं भावुक हो गईं और उनकी आंखों में खुशी के आंसू नजर आए। मुख्यमंत्री ने बेटियों को देवी स्वरूप बताते हुए कहा कि नवरात्र सिर्फ पूजा का समय नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लेने का पर्व है। उन्होंने सभी को नवरात्र और दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जय माता दी के नारों से माहौल उत्साह से भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ाई में दूरी अब नहीं बनेगी बाधा
मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्राओं से बातचीत में सामने आया कि स्कूल आने-जाने में दिक्कत की वजह से कई बार पढ़ाई प्रभावित होती है। यही नहीं कुछ बच्चियों को पढ़ाई भी छोड़नी पड़ती है। इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया कि हर साल 9वीं कक्षा में आने वाली सभी छात्राओं को मुफ्त साइकिल दी जाएगी। इस साल करीब 1.30 लाख छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। वहीं, 10वीं में पहुंच चुकी छात्राओं को उन्होंने अपनी ओर से साइकिल भेंट की है। उन्होंने छात्राओं से कहा, साइकिल चलानी आती है या नहीं, ये भी सीख लेना। अब पढ़ाई अपने दम पर पूरी करनी है।

लखपति बिटिया से भविष्य होगा मजबूत
मुख्यमंत्री ने हाल ही में पेश बजट का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने बेटियों और महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने लखपति बिटिया योजना का जिक्र करते हुए बताया कि अब दिल्ली में जन्म लेने वाली हर बेटी के खाते में जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक अलग-अलग चरणों में आर्थिक मदद दी जाएगी। पहली, छठी, नौवीं, बारहवीं और कॉलेज के हर साल सरकार सीधे खाते में पैसे जमा करेगी। ग्रेजुएशन तक हर बेटी को करीब 1.25 लाख रुपये की सहायता मिलेगी, जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके।

विरोधियों पर सख्त संदेश
मुख्यमंत्री ने साइकिल योजना को लेकर की जा रही राजनीतिक टिप्पणियों पर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि बेटियों के लिए बनाई गई योजना पर आपत्तिजनक बयान देना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा, हमारी बेटियां देवी हैं, उनके भविष्य को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

आत्मनिर्भरता और सुरक्षा का भरोसा
मुख्यमंत्री ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें डरना नहीं है, बल्कि परिस्थितियों का सामना करना सीखना है। उन्होंने अपने पिता की सीख का जिक्र करते हुए कहा कि बेटियां मजबूत बनें और अपने हक के लिए खड़ी हों। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेती है और हर बेटी को आगे बढ़ने का पूरा मौका दिया जाएगा।

महिलाओं के लिए पिंक ऑटो योजना
महिलाओं को रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री ने पिंक ऑटो योजना की भी घोषणा की। इसके तहत 1000 महिलाओं को उनके नाम पर ऑटो परमिट दिए जाएंगे। ये ऑटो महिलाएं खुद चलाएंगी, जिससे उन्हें रोजगार और सम्मान दोनों मिलेगा।

नवजात बच्चों के लिए मुफ्त जांच
सीएम ने कहा, उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में भी पहल की है। दिल्ली में जन्म लेने वाले हर नवजात का 56 तरह के जेनेटिक डिसऑर्डर की जांच वाला ब्लड टेस्ट मुफ्त किया जाएगा। यह महंगा टेस्ट सरकार की तरफ से पूरी तरह निशुल्क होगा, ताकि बीमारियों का समय पर पता लग सके।

छात्राओं के बीच पहुंचीं और किया सीधा संवाद
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री छात्राओं के बीच पहुंचीं और उनसे सीधा संवाद किया। किसी छात्रा ने आईएएस बनने का सपना बताया, तो किसी ने कहा कि अब साइकिल मिलने से वह समय पर स्कूल पहुंच सकेगी। एक छात्रा ने कहा कि उसने कभी नहीं सोचा था कि उसे मुख्यमंत्री से मिलने का मौका मिलेगा। वहीं दूसरी छात्रा ने कहा कि साइकिल मिलने से उसकी पढ़ाई अब और आसान हो जाएगी। सीएम ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करें। सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed