सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Friends murdered a teenager alleging that he taunted and threatened them

'ताने मारता था, इसलिए मार डाला': दोस्तों ने चाकू मार-मारकर ले ली दोस्त की जान; मौलवी बनना चाहता था सुभान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 26 Mar 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
सार

बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। रोते रोते उसकी मां शबाना ने बताया कि उसके दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी। घर से वह उसे अपने साथ ले गए और फिर गले लगकर उस पर छूरी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। 

Friends murdered a teenager alleging that he taunted and threatened them
दिल्ली में किशोर का बेरहमी से कत्ल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर पूर्वी जिला के दयालपुर इलाके में बुधवार देर रात ताना मारने और धमकाने का आरोप लगाकर दोस्तों ने 16 साल के किशोर की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त 16 साल के मोहम्मद सुभान के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन नाबालिगों को पकड़ लिया है। इनके पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

Trending Videos

शरीर पर थे चाकू के कई घाव
उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि बुधवार रात करीब पौने ग्यारह बजे दयालपुर थाना पुलिस को एक किशोर पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस नेहरु विहार गली नंबर 13 पहुंची। जहां पर 16 साल का लड़का खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसके शरीर पर चाकू के कई घाव थे। जिस जगह पर किशोर मिला, वहां से उसके घर की दूरी पांच सौ मीटर था। पुलिस ने उसे तुरंत जग प्रवेश अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ में कर रहा था मौलवी की पढ़ाई 
जांच में पता चला कि मोहम्मद सुभान अपने परिवार वालों के साथ नेहरु विहार में रहता था। परिवार में पिता मोहम्मद दिलशाद, मां शबाना, भाई अदनान, दो बहन अलफिसा और सना है। नौवीं कक्षा तक पढ़ा सुभान अलीगढ़ यूपी में मौलवी की पढ़ाई कर रहा था। रमजान में वह अपने घर आया था। परिवार वालों के मुताबिक रात में उसके कुछ दोस्त जन्मदिन होने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने इस बाबत हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

तीनों हमलावरों की उम्र 13 से 17 के बीच
पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन करने के बाद साक्ष्य हासिल किए। पुलिस को पता चला कि सुभान पर तीन लड़कों ने हमला किया है। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। जिसके जरिए पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान करने के बाद उनकी तलाश शुरू की और देर रात तीनों को इलाके से पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए तीनों नाबालिगों की उम्र 13 से 17 साल के बीच है। उनकी निशानदेही पर अपराध में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया। पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि मृतक उनमें से एक पर ताना मारता था और धमकाता था। जिससे परेशान होकर उन लोगों ने उस पर हमला किया।

गले मिलकर कर दी हत्या
बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। रोते रोते उसकी मां शबाना ने बताया कि उसके दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी। घर से वह उसे अपने साथ ले गए और फिर गले लगकर उस पर छूरी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि सुभान ने बुधवार को ही उसे बैग पैक करने के लिए कहा था और बताया कि वह कल अलीगढ़ यूपी चला जाएगा, क्योंकि यहां का माहौल खराब हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed