{"_id":"69ca3bc3c441cb16a008a433","slug":"mother-and-son-die-in-car-bike-collision-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में मां-बेटे की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में मां-बेटे की मौत, परिवार में छाया मातम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:31 PM IST
विज्ञापन
सार
मां-बेटा बाइक पर सवार होकर इगलास से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। सामने से आ रही महिंद्रा एक्सयूवी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बेटा गुलशन व मां भगवती की मौत हो गई।
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
इगलास कोतवाली अंतर्गत अलीगढ़ मार्ग पर 29 मार्च रात्रि बाइक सवार मां-बेटे को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौके पर मृत्यु हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल होने पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां देर रात उनकी भी मौत हो गई । हादसा गांव जारोठ के पास हुआ।
Trending Videos
अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना अंतर्गत् भदेशी रोड निवासी गुलशन पुत्र जौहरी सिंह अपनी मां भगवती के साथ बाइक से इगलास से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही महिंद्रा एक्सयूवी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गुलशन की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि भगवती गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह भेजा गया। जहां उपचार के दौरान देर रात्रि में मां की भी मौत हो गई। कोतवाल अवधेश कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।