{"_id":"697f4e5ccc4be38ade0e5611","slug":"upset-by-his-daughter-in-laws-ill-treatment-an-80-year-old-man-jumped-in-front-of-a-metro-station-injuring-himself-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-122427-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बहू के बुरे बर्ताव से परेशान 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बहू के बुरे बर्ताव से परेशान 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग, घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन की घटना, बुजुर्ग का अस्पताल में चल रहा है इलाज
-बुजुर्ग ने अपने बयान में बहू पर लगाया आरोप, पुलिस कर रही है मामले की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर शनिवार को 80 साल के एक बुजुर्ग ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन ट्रेन के चपेट में आने से बुजुर्ग मामूली रूप से घायल हो गए। उनका दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित की पहचान जोगिंदर पाल के रूप में हुई है। पीड़ित ने अपने बयान में बहू पर बुरे बर्ताव करने का आरोप लगाया और इससे परेशान होकर खुदकुशी का प्रयास करने की बात कही। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मेट्रो पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि शनिवार को जनकपुरी मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस को उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स के ट्रेन के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को स्टेशन कंट्रोलर मिले। जिन्होंने बताया कि घायल 80 साल के बुजुर्ग यात्री मेट्रो ट्रैक पर कूद गए थे। चालक ने बुजुर्ग को ट्रैक पर देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाया, बावजूद बुजुर्ग ट्रेन के चपेट में आ गए। वह ट्रैक और प्लेटफार्म के हिस्से में थे, जिससे उन्हें गंभीर चोट नहीं लगी। उन्हें पीसीआर कर्मियों की मदद से दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
Trending Videos