{"_id":"697f1f4d20a647db2900624e","slug":"delhi-traffic-police-colour-changing-sunglasses-to-protect-air-pollution-dust-know-details-in-hindi-2026-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहूलियत: ट्रैफिक पुलिसकर्मी रंगीन चश्मों में दिखाई दें तो चौकिएगा नहीं, प्रदूषण-धूल और धूप से बचाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहूलियत: ट्रैफिक पुलिसकर्मी रंगीन चश्मों में दिखाई दें तो चौकिएगा नहीं, प्रदूषण-धूल और धूप से बचाने की कवायद
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 01 Feb 2026 03:09 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी में अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मी रंगीन चश्मों में दिखाई देंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को प्रदूषण, धूल और धूप से बचाने की कवायद की शुरू की गई है।
यातायात पुलिस कर्मियों को आधुनिक चश्मे दिए। धूल और धूप के अनुसार काम करेंगे
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
विदेश की तर्ज पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जवान राजधानी में जगह-जगह आधुनिक व रंगीन चश्मे पहने हुए दिखाई दें.. जो चौकिएगा नहीं। दिल्ली ट्रैफिक के वरिष्ठ अधिकारियों ने ट्रैफिक पुलिस के जवानों को धूल, धूप, यूवी किरणें और प्रदूषण से बचाने की कवायद शुरू की है।
इसके तहत ट्रैफिककर्मी रंगीन चश्में लगाए हुए दिखाई देंगे। मौसम, धूप व धूल को देखते हुए ये चश्मे अपने-अपने कलर बदल लेंगे। फिलहाल यह कवायद अभी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई दिल्ली रेंज में शुरू की गई है।
नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने रेंज के दोनों जिले नई दिल्ली व दक्षिण-पश्चिमी जिला में ट्रैफिक कर्मियों को शनिवार ये रंगीन चश्मे बांटे। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़कों पर रहते हैं। कई अध्ययनों में ये बात सामने आई है।
Trending Videos
इसके तहत ट्रैफिककर्मी रंगीन चश्में लगाए हुए दिखाई देंगे। मौसम, धूप व धूल को देखते हुए ये चश्मे अपने-अपने कलर बदल लेंगे। फिलहाल यह कवायद अभी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई दिल्ली रेंज में शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने रेंज के दोनों जिले नई दिल्ली व दक्षिण-पश्चिमी जिला में ट्रैफिक कर्मियों को शनिवार ये रंगीन चश्मे बांटे। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़कों पर रहते हैं। कई अध्ययनों में ये बात सामने आई है।
आधुनिक चश्मे तीन कलर काला, ब्राउन और साधारण रंग के हैं। हर रंग का लैंस अलग-अलग है। मौसम को देखते ही पुलिसकर्मी लैंस खुद ही बदल लेंगे। उपायुक्त कुमार ने बताया कि लैंस बदलना आसान होगा। कुछ ही सेकंड में लैंस बदल जाएंगे।
उन्होंने बताया कि अभी ये कवायद उन्होंने अपनी रेंज में शुरू की है। शुरुआत में 300 चश्में पुलिसकर्मियों के लिए मंगाए गए हैं। इनमें कुछ चश्मे शनिवार को पुलिसकर्मियों को बांटे गए और पुलिसकर्मियों ने उन्हें पहनकर ड्यूटी करना शनिवार से शुरू कर दिया। है। पुलिस जानकारों का कहना है कि ट्रैफिक कर्मियों की सेहत को देखते हुए पहली बार इस तरह का कदम उठाया गया है।
जैकेट की खासियत
- इनमें चार मोड की लाइटें होंगी।
- एक लाइट हमेशा जलती रहेगी। यानि जलते हुए मोड में होगी।
- इसमें एक छोटी व हाईबीम वाली होगी। इससे दूर तक दिखाई दे सकेगा।
- तीसरी लाइट जलती-बुझती रहेगी। यानि ब्लिंक करती रहेगी।
- इस मोड में चौथी लाइट हाई बीम वाली होती है।
- हाईबीम वाली लाइट से धुंध व कोहरे में पुलिसकर्मी आसानी से दूर से दिखाई दे सकेगा।
- चार लाइट वाली जैकेट भी 300 मंगाई गई हैं।
