{"_id":"697f3c451e1110e00600c940","slug":"a-youth-was-beaten-up-for-refusing-to-drink-alcohol-outside-the-office-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-122383-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कार्यालय के बाहर शराब पीने से मना करने पर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कार्यालय के बाहर शराब पीने से मना करने पर युवक को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
-बुध विहार इलाके की घटना, हमलावरों ने लाठी डंडे और पत्थर से किया हमला
-पुलिस ने मौके से दो हमलावरों को दबोचा, भागे हुए अन्य आरोपियों की कर रही है तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बुध विहार इलाके में कार्यालय के बाहर शराब पीने से मना करने पर कुछ लड़कों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। हमलावरों ने पीड़ित 28 साल के अरशद अली पर लाठी-डंडे और पत्थर फेंककर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित ने एक शराब ठेके में घुसकर अपनी जान बचाई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे बीट सिपाही ने अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से दो हमलावरों को पकड़ लिया, जबकि भागे हुए अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
अरशद अली विजय विहार में रहता है। वह सेक्टर पांच रोहिणी में अपने मामा इरशाम अहमद के साथ पुरानी गाड़ियों की खरीद बिक्री का काम करते हैं। बुध विहार थाने में दर्ज प्राथमिकी में अरशद अली ने बताया कि 29 जनवरी की रात वह अग्रवाल चैंबर स्थित अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि कुछ लड़के वहां शराब पी रहे हैं। यह देखकर उसने लड़कों को वहां से जाने के लिए कहा। इस बात पर लड़के भड़क गए और उनका जैकेट पकड़कर खींचने लगे और उनके साथ हाथापाई की।
पीड़ित ने बताया कि किसी तरह से उनके चंगुल से भागा और एक ट्रक के पीछे छिप गए। लड़के उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गए। वह वहां से थाने की तरफ भागे, लेकिन भागने के दौरान वह गिर गए। जहां लड़कों ने उसपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। वह वहां से भागने लगे। तभी लड़कों ने ईंट मारकर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। वह किसी तरह एक ठेके में घुस गए और बीट सिपाही और मामा को घटना की जानकारी दी।
Trending Videos