सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tata Ace vehicle collides with e-rickshaw, one passenger killed, two injured

Delhi NCR News: टाटा ऐस वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक यात्री की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली।
बवाना इलाके में तेज रफ्तार टाटा ऐस वाहन ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में एक सवारी की मौत हो गई, वहीं चालक और एक महिला सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी चालक वाहन समेत भाग गया। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया। मृतक की शिनाख्त मुस्तफा के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल ई-रिक्शा चालक के बयान पर आरोपी ऐस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक 24 साल के मोहम्मद हासिम सपरिवार जेजे कॉलोनी बवाना में रहता है। वह बवाना जेजे कॉलोनी से औद्योगिक क्षेत्र तक ई-रिक्शा चलाता है। हासिम ने बताया कि 30 जनवरी की सुबह वह ई-रिक्शा पर एक महिला समेत दो सवारियों को बिठाकर सेक्टर तीन के डीएसआईआईडीसी चौक के पास आया। इसी दौरान पूठ खुर्द गैस गोदाम की ओर से एक टाटा ऐस वाहन गलत दिशा से आकर उसके खड़े ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed