{"_id":"69d653e97ebcdd77560f4f49","slug":"vegetable-vendor-arrested-for-molesting-11-year-old-girl-in-front-of-her-house-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-131395-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: घर के सामने 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में सब्जी विक्रेता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: घर के सामने 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में सब्जी विक्रेता गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी जिले की निहाल विहार थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में 25 वर्षीय सब्जी विक्रेता बिहार के मधुबनी निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि छेड़छाड़ की ये घटना चार अप्रैल की है। बाहरी दिल्ली के निहाल विहार थाने में एक व्यक्ति ने अपनी भतीजी के साथ हुई कथित छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि तीन अप्रैल को उनके घर के सामने एक अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की और मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता का बयान उसके माता-पिता की उपस्थिति में दर्ज किया गया। बाहरी जिले के पुलिस उपायुक्त सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए पुलिस की एक विशेष टीम ने इलाके में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी को लक्ष्मी पार्क के पास देखा गया। पुलिस ने जानकारी के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। वह इलाके में सब्जी बेचने का काम करता है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Trending Videos