{"_id":"69ac3d56c2a8437c3f047010","slug":"vhp-provincial-minister-meets-victims-family-in-uttam-nagar-assures-them-of-justice-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-126773-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: उत्तम नगर में पीड़ित परिवार से मिले विहिप प्रांत मंत्री, न्याय दिलाने का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: उत्तम नगर में पीड़ित परिवार से मिले विहिप प्रांत मंत्री, न्याय दिलाने का दिया आश्वासन
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद इंद्रप्रस्थ प्रांत के प्रांत मंत्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता शनिवार को उत्तम नगर में पहुंचे। उन्होंने होली के दिन हुई हत्या की घटना के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के सदस्यों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया। सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति की इस प्रकार हत्या होना समाज के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
उन्होंने प्रशासन और दिल्ली सरकार से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि हत्या की साजिश रचने वाली महिला को जल्द गिरफ्तार किया जाए और इस घटना में शामिल सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने यह भी कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की भी मांग की। साथ ही, क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और संगठन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहेगा।
Trending Videos