सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vice President and Lieutenant Governor pay obeisance at Gurdwara Rakabganj on Baisakhi

Delhi NCR News: बैसाखी पर उपराष्ट्रपति व उपराज्यपाल गुरुद्वारा रकाबगंज में माथा टेका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली। खालसा साजना दिवस और बैसाखी के पावन अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब पहुंचकर माथा टेका और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने सभी अतिथियों को सिरोपाओ, श्री साहिब और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने खालसा पंथ की स्थापना को मानवता के इतिहास की महत्वपूर्ण घटना बताते हुए कहा कि वर्ष 1699 की बैसाखी पर गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना कर एक वीर, अनुशासित और समर्पित समाज का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय ने अपनी सीमित जनसंख्या के बावजूद देश की रक्षा और मानव सेवा में असाधारण योगदान दिया है, जो पूरी दुनिया में सम्मानित है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने भी खालसा साजना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भले ही खालसा की स्थापना आनंदपुर साहिब में हुई थी, लेकिन आज यह पर्व विश्वभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed