{"_id":"6a5290741663e67363089e75","slug":"violent-clash-between-two-groups-in-chahalka-village-case-registered-against-15-people-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113530-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गांव चाहलका में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 15 लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गांव चाहलका में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 15 लोगों पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू।
उपमंडल के गांव चाहलका में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस मामले में मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्टों के आधार पर 15 नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में गांव चाहलका निवासी तालिम पुत्र बशीर ने आरोप लगाया है कि उसके परिवार की एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हुई थीं, जिसकी शिकायत संबंधित परिवार से की गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव चल रहा था। आरोप है कि गत 1 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके छोटे भाई अंसार को रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने धारदार हथियारों और लाठियों से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तावडू ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार शिकायत और मेडिकल रिपोर्टों की समीक्षा के बाद मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस ने सरफू, अरमान, रहीश, साजिद, सम्मी, सलमु, राशिद, वहीदा, शरीफ, भुट्टा, वसीमा, मामली, नजराना, मुस्कान सहित कुल 15 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।