फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Voter list revision drive intensifies in Nuh; 99.33% enumeration forms distributed, 83.57% digitized.

Delhi NCR News: नूंह में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 99.33% गणना प्रपत्र वितरित, 83.57% डिजिटाइज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत नूंह जिले में मतदाता सूची अपडेट करने का कार्य तेज़ी से जारी है। जिले के 6,59,697 मतदाताओं के लिए नियुक्त 655 बीएलओ अब तक 6,55,257 गणना प्रपत्र (99.33%) वितरित कर चुके हैं। इनमें से 5,51,285 प्रपत्र (83.57%) डिजिटाइज किए जा चुके हैं, जबकि 5,51,007 का सत्यापन भी पूरा हो गया है। विधानसभावार देखें तो नूंह में 98.94%, फिरोजपुर झिरका में 99.20% और पुन्हाना में 99.87% प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। डिजिटाइजेशन की प्रगति क्रमशः 82.31%, 86.08% और 81.85% रही। जिला प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि यदि उन्होंने अभी तक गणना प्रपत्र जमा नहीं कराया है तो आवश्यक दस्तावेजों सहित जल्द अपने संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article