सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Who is the person who breached security Delhi Assembly image and detail in hindi

कौन है दिल्ली विधानसभा का गेट तोड़कर घुसने वाला?: तीन दिन पहले यूपी से आया राजधानी, पुलिस ने किया एक और खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 06 Apr 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। वह कार चला रहा था। 

Who is the person who breached security Delhi Assembly image and detail in hindi
सरबजीत सिंह - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

देश की राजधानी में सोमवार दोपहर करीब दो बजे दिल्ली विधानसभा परिसर में एक बड़ी सुरक्षा चूक हुई। एक नकाबपोश व्यक्ति ने कार से लोहे का गेट तोड़ दिया। उसने विधानसभा परिसर में एक जगह गुलदस्ता रखा और फिर चला गया।

Trending Videos

कार चालक की पहनचान सरबजीत सिंह के तौर पर हुई
पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। वह कार चला रहा था। सरबजीत सिंह ने वीआईपी उपयोग वाले गेट दो को तोड़ा। अंदर घुसते और बाहर निकलते समय उसने बूम बैरियर को भी टक्कर मारी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज की जांच की है। तीनों संदिग्धों को लगभग दो घंटे के भीतर पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के पीलीभीत का रहने वाला है सरबजीत
सरबजीत सिंह अपनी सफेद टाटा सिएरा एसयूवी कार से परिसर में घुसा। उसकी कार का पंजीकरण उत्तर प्रदेश का है। यह कार सरबजीत सिंह के नाम पर ही पंजीकृत है। वह पीलीभीत के पूरनपुर का रहने वाला है। पूरनपुर सीओ और कोतवाल ने उसके घर पहुंचकर परिजन से बात की। पुलिस के अनुसार, सरबजीत मानसिक रूप से अस्वस्थ है। दिल्ली से एक अप्रैल को लापता हुए अपने भांजे हरमन सिंह की तलाश में सरबजीत तीन अप्रैल को घर से निकला था।

भांजे की तलाश में निकला था सरबजीत
सर्वजीत के पुत्र युवराज ने बताया कि उसके फूफा हरप्रीत सिंह लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ में रहते हैं। उनका 20 वर्षीय पुत्र हरमन सिंह दिल्ली से एक अप्रैल को लापता हो गया था। उसकी आखिरी लोकेशन पंजाब के आनंद साहिब क्षेत्र में मिली। इसकी जानकारी पर उसके पिता सरबजीत तीन अप्रैल को अपने भांजे को ढूंढने की जानकारी देकर निकले थे। दिल्ली की घटना की उसे और उसके परिजन को कोई जानकारी नहीं है। 

जांच और कार्रवाई
घटना के बाद बम निरोधक दस्ते और अपराध शाखा की टीमों को बुलाया गया। हालांकि, अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस विशेष आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) अनिल शुक्ला और विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) रवींद्र यादव मौके पर मौजूद हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed