Delhi News: दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं ने जताया आभार, विधानसभा पहुंचकर बोलीं- 'थैंक्यू रेखा दीदी'
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन बड़ी संख्या में महिलाएं विधानसभा पहुंचीं और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का स्वागत किया। महिलाओं ने दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री ने इसे महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र की शुक्रवार से शुरुआत हुई। इस मौके पर दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं विधानसभा पहुंचीं और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत किया। महिलाओं ने दिल्ली लक्ष्मी योजना के प्रति अपना विश्वास जताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर राजधानी की महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। योजना के तहत अब तक लाखों महिलाएं पंजीकरण करा चुकी हैं। महिलाओं का कहना है कि यह योजना उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास लेकर आएगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली लक्ष्मी योजना केवल आर्थिक सहायता देने की पहल नहीं है, बल्कि महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उन्हें दिल्ली के विकास में समान भागीदार बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विधानसभा पहुंची महिलाओं ने कहा कि योजना से उन्हें आर्थिक सहयोग मिलने के साथ अपने भविष्य को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा। महिलाओं ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और योजना के प्रति अपना भरोसा जताया