{"_id":"69d502f817ebd8d61d0adbb1","slug":"world-health-day-celebrated-at-svsu-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1006-123126-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एसवीएसयू में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एसवीएसयू में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस उत्साहपूर्वक मना। स्किल डिपार्टमेंट ऑफ लाइफ साइंसेज एंड हेल्थकेयर, टेक्निकल क्लब और डीएसडब्ल्यू के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘तम्बाकू और ड्रग्स को कहो ना’ रही, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बतौर रिसोर्स पर्सन डॉ. ऋचा ने छात्रों को मौखिक स्वास्थ्य, तम्बाकू और ड्रग्स के नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तम्बाकू, गुटखा और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से मुंह के कैंसर का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से इन आदतों से दूर रहने की अपील की।
अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी संकाय की डीन डॉ. सुचित्रा वशिष्ठ ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जीवन की सबसे अमूल्य पूंजी है और तम्बाकू व ड्रग्स जीवन को बर्बाद कर सकते हैं।
कार्यक्रम में डॉ. मनोज शर्मा ने एनीमिया के कारणों और उपचार के बारे में जानकारी दी। अंत में डॉ. मोहित श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षकगण और एमएलटी के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Trending Videos