{"_id":"69b844014f76247ede0d0dd0","slug":"yanuba-authority-gets-registration-of-plots-by-rera-delhi-ncr-news-c-23-1-lko1064-90129-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रेरा से यमुना प्राधिकरण को मिला 973 आवासीय भूखंडों का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रेरा से यमुना प्राधिकरण को मिला 973 आवासीय भूखंडों का पंजीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
- 21 मार्च को बोर्ड की बैठक के बाद खुलेगी योजना, नवरात्र में लॉन्च कर सकता है प्राधिकरण
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण में आवासीय भूखंडों के लिए योजना का इंतजार नवरात्र में खत्म हो सकता है। 973 आवासीय भूखंडों की योजना के लिए रेरा से पंजीकरण नहीं मिलने से आवेदन नहीं खोले गए थे। अब पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आवेदन खोलने की कार्यवाही शुरू हो गई है।
सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि भूखंड की दरों का आकलन प्राधिकरण के लेखा विभाग को करना है। इसके बाद बोर्ड से मंजूरी लेकर जल्दी ही योजना को लाॅन्च कर दिया जाएगा। कोशिश यही है कि नवरात्र में ही योजना में पंजीकरण खोल दिए जाएं। 21 मार्च को बोर्ड बैठक है। इसमें मंजूरी मिलने के बाद पंजीकरण शुरू कराए जा सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन नहीं रहेगी। आवंटन की प्रक्रिया लॉटरी से पूरी कराई जाएगी।
प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक योजना में सेक्टर-15सी, 18 और 24ए को चिह्नित किया गया है। तीनों नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बेहद नजदीक हैं। योजना में 162 वर्ग मीटर के 476 भूखंड, 200 वर्ग मीटर के 481 के अलावा 180, 184, 220 और 290 वर्ग मीटर के भी भूखंड उपलब्ध होंगे। भूखंड के आवेदन के लिए प्रस्तावित दर 35,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर है, जो 15 फीसदी तक बढ़ सकती है। ब्यूरो
Trending Videos