सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man pushed down stairs, condition critical

Delhi NCR News: युवक को सीढि़यों से दिया धक्का, हालत नाजुक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-निहाल विहार इलाके की घटना, बिना पूछे तीन युवकों के घर में घुसने पर पीड़ित ने टोका था
Trending Videos

-युवक के सिर में गंभीर चोट, पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया, आरोपियों की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। निहाल विहार इलाके में मकान में घुसे युवकों को टोकना एक युवक को भारी पड़ गया। घर में घुसे युवकों ने पीड़ित के साथ मारपीट की और फिर उसे सीढ़ी से धक्का दे दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। पीड़ित के भाई ने उसे तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे एम्स ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक की हालत नाजुक बनी है। पीड़ित की पहचान 22 साल के अभिनव के रूप में हुई है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और भागे हुए आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक अभिनव अपने बड़े भाई मन्नू कुमार और फुफेरा भाई गोविंद के साथ लक्ष्मी पार्क नांगलोई में रहता है। तीनों भाई लोडिंग अन-लोडिंग का काम करते हैं। निहाल विहार में दर्ज प्राथमिकी में मन्नू कुमार ने बताया कि 3 मार्च को तीनों भाई घर पर मौजूद थे। अभिनव पहली मंजिल के बालकनी के पास बर्तन धो रहा था। इसी दौरान मकान मालिक के सामने वाले मकान में रहने वाले तीन युवक बाथरूम का इस्तेमाल करने के लिए उनके घर में आ गए। युवकों को देखकर अभिनव ने उनसे बिना पूछे घर में घुसने का कारण पूछा। इसपर तीनों युवक उससे झगड़ा करने लगे। दोनों भाइयों ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की तब तक उनलोगों ने अभिनव को सीढि़यों से धक्का दे दिया। नीचे गिरने से उसे गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गया। इसी बीच तीनों युवक वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article