{"_id":"69d3c6e7732d50ff610513c0","slug":"youth-murdered-in-family-dispute-following-knife-attack-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-131140-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पारिवारिक विवाद में चाकू से हमला कर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पारिवारिक विवाद में चाकू से हमला कर युवक की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
-जहांगीरपुरी इलाके की वारदात, ईद पर भी हुआ था दोनों परिवारों के बीच झगड़ा
-वारदात को अंजाम देने के बाद तीन सगे भाई और उनके बहनोई भागे
-पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी की दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में रविवार की शाम एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। उसकी पहचान 18 वर्षीय हशमत के रूप में हुई है। मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी तीन सगे भाई और उनके बहनोई की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि पांच अप्रैल की शाम करीब 7.05 बजे जहांगीरपुरी थाना पुलिस को बाबू जगजीवन राम अस्पताल से चाकू लगने के बाद एक युवक को भर्ती कराए जाने की जानकारी दी गई थी। वहां पहुंचने के बाद युवक की मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आरोपी भाइयों की बहन से मृतक के भाई की थी दोस्ती
अस्पताल में हशमत के भाई हकीम ने बताया कि रविवार की शाम करीब छह बजे वह रामलीला मैदान में था। इसी दौरान पड़ोसी शेख इशाक के तीनों बेटे दिलशाद, इरफान और इमरान ने बपने बहनोई रिजबुल के साथ मिलकर हशमत पर चाकू से हमला कर दिया। उसके भागने पर आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ा कर उसपर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची क्राइम और फोरेंसिक टीम वहां से साक्ष्य जुटा लिए हैं।
जांच में पता चला कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। शेख इशाक की बेटी से पिछले 5-6 साल से हकीम की दोस्ती है। साल 2024 में शादी के बावजूद हकीम उसकी बेटी से संबंध बनाए हुए था। इस बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा है। वहीं, पुलिस को यह भी पता चला कि ईद के दिन हशमत की पत्नी आसिया से शेख इशाक की बेटी का झगड़ा हो गया था, जिसकी वजह से दोनों परिवारों में रंजिश और गहरी हो गई। आशंका है कि इसी रंजिश में आरोपियों ने हशमत पर हमला किया।
Trending Videos