{"_id":"69b414adf52aaa9f980b5b9c","slug":"youths-enter-jamia-girls-hostel-while-fighting-video-goes-viral-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-127617-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जामिया के गर्ल्स हॉस्टल में झगड़ा करते हुए घुसे युवक, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जामिया के गर्ल्स हॉस्टल में झगड़ा करते हुए घुसे युवक, वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन
-सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, छात्र संगठनों ने घटना की निंदा की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के तिकोना पार्क स्थित ओल्ड गर्ल्स हॉस्टल में झगड़ा करते हुए युवकों के घुसने का मामला सामने आया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि जामिया प्रशासन ने हॉस्टल में प्रवेश की बात से इनकार किया है। वीडियो में दिख रहा कि युवकों के अंदर घुसने को लेकर छात्राएं विरोध दर्ज कराती नजर आ रही हैं। गर्ल्स हॉस्टल में युवकों के अंदर घुसने को लेकर अलग-अलग छात्र संगठनों ने विरोध दर्ज कराया है। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है और प्रशासन से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की है। जामिया की नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया इकाई के अध्यक्ष फैजान अली खान ने कहा कि हॉस्टल परिसर में अनाधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश से रोकने में नाकाम होने वाले सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो। सुरक्षा कर्मचारियों को ऐसे हालात से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाए। वहीं इस संबंध में जामिया के अधिकारी ने कहा कि गर्ल्स हॉस्टल में कोई भी प्रवेश नहीं कर सकता है। वहां पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं।
Trending Videos