{"_id":"6985b5f89fdb9e2c7e07042b","slug":"action-on-xen-and-ae-including-je-suspended-in-kamal-death-case-janakpuri-in-delhi-2026-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kamal Death Case: कमल मौत मामले में एक्शन, एक्सईएन-एई सहित तीन अधिकारियों पर गिरी गाज, किए गए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kamal Death Case: कमल मौत मामले में एक्शन, एक्सईएन-एई सहित तीन अधिकारियों पर गिरी गाज, किए गए निलंबित
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: राहुल तिवारी
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार
जनकपुरी में जल बोर्ड के गड्ढे में गिरकर 25 वर्षीय कमल चंदानी की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। लापरवाही मानते हुए विभाग ने एक्सईएन, एई और जेई को निलंबित कर दिया है।
कमल मौत मामले में बड़ी कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली के जनकपुरी में जल बोर्ड के गड्ढे में गिरकर कमल चंदानी (25 वर्ष) की मौत हो गई। इस पूरे मामले में अब बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस मामले में एक्शन लेते हुए एक्सईएन, एई और जेई को निलंबित कर दिया गया है।
Trending Videos
यह है पूरा मामला
कमल गुरुवार की रात करीब 10 बजे ऑफिस से घर लौट रहा था। परिवार पूरी रात थानों के चक्कर लगाता रहा। परिवार ने जल बोर्ड की लापरवाही की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना ने नोएडा में युवराज के साथ हुई घटना को याद दिला दिया।

इस मामले में मृतक के भाई ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने हमको इस इलाके में उसकी आखिरी लोकेशन बताई, लेकिन उसे ढूंढने में मदद नहीं की। हम उसे ढूंढते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। यह घोर लापरवाही है। मेरा भाई पागल नहीं था कि वह जानबूझकर गड्ढे में गाड़ी गिरा दे। रात 1:30 बजे मैंने गड्ढे में जाकर देखा, लेकिन वह उस समय वहां नहीं था। हमने कम से कम छह पुलिस स्टेशनों का पर गए, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। सुबह जब मैंने दोबारा अपने भाई के फोन नंबर पर कॉल किया, तो पुलिस ने फोन उठाया और हमें बताया कि उसका शव गड्ढे से बरामद कर लिया गया है। अगर पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती, तो मेरा भाई आज जीवित होता।
प्रवेश वर्मा के खिलाफ लगे नारे
दिल्ली के जनकपुरी में जल बोर्ड के गड्ढे में गिरकर जान गंवाने वाले कमल चंदानी (25 वर्ष) के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं हादसे का निरीक्षण करने आए मंत्री परवेश वर्मा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगे।