फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Arvind Kejriwal and Akhilesh Yadav attack Central Government over removal of Sonam Wangchuk At Jantar Mantar

Sonam Wangchuk: 'इतना अहंकार ठीक नहीं, ये मोदी सरकार की हार'; वांगचुक को हटाने पर केजरीवाल केन्द्र पर हमलावर

Sat, 18 Jul 2026 01:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 18 Jul 2026 01:34 PM IST
सार

जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई है।वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की। दीपके ने कहा कि अब तक हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, लेकिन इस घृणित कृत्य के बाद अब हम पीएम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे। 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal and Akhilesh Yadav attack Central Government over removal of Sonam Wangchuk At Jantar Mantar
अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव का हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई है। दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों से जंतर मंतर खाली करने की अपील कर रही है। जंतर मंतर पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रदर्शनकारी जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने के बाद फूट-फूटकर रो पड़े। साथ ही अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की। अभिजीत दीपके ने कहा, 'अगर उन्हें लगता है कि सोनम वांगचुक  को ले जाने से यह आंदोलन खत्म हो जाएगा, तो वे गलतफहमी में हैं। हम यहीं रहेंगे और 20 जुलाई को संसद तक मार्च करेंगे। दीपके ने कहा कि  अब तक हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, लेकिन इस घृणित कृत्य के बाद अब हम पीएम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे। वहीं सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर सियासत भी गर्म हो गई है। अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने केन्द्र पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


 

सोनम वांगचुक के साथ जबरदस्ती मोदी सरकार की हार-केजरीवाल  
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने केन्द्र सरकार पर हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इतना अहंकार ठीक नहीं है। उन्हें (सोनम वांगचुक) जबरन उठाने की बजाय, मोदी सरकार को सोनम वांगचुक से बात करनी चाहिए थी। कॉकरोच आंदोलन को कुचलने की बजाय, देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था सुधारो, सोनम वांगचुक के साथ ज़बरदस्ती मोदी सरकार की हार है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया और देशभर में सोनम वांगचुक को लेकर गहरी चिंता- अखिलेश 
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा- सोनम वांगचुक को ‘बल-प्रयोग’ करके, जबरदस्ती उनको आमरण अनशन स्थल से उठाकर ले जाना अत्यंत निंदनीय समाचार है। आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर में पूरे देश और संपूर्ण विश्व में फैल चुकी है। सारी दुनिया और देशभर में सोनम वांगचुक को लेकर गहरी चिंता है और भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश भी। जो लोग सादी वर्दी में इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए धोखे से घुसे थे, उनकी पहचान सार्वजनिक की जाए।

विज्ञापन

केंद्र सरकार पर संजय सिंह का हमला
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा, ये क्या गुंडागर्दी चल रही है? मोदी जी ये सत्ता का अहंकार लंबे समय तक नही चलता। जिस युवा पर लठ्ठ चला रहे हो, यही आपका तख्त उखाड़ेगा। एक शख्स सोनम वांगचुक जो पिछले 21 दिनों से आमरण अनशन पर है, उनकी मांगें सुनने के बजाय उसको जबरन गिरफ्तार करके हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया।'


 

'सोनम वांगचुक अभी भी भूख हड़ताल पर हैं'
सोनम वांगचुक की पत्नी ने खुलासा किया है कि सोनम अभी भी भूख हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों को उन्हें इलेक्ट्रोल देने से मना किया है। वो किसी दूसरे लैब से भी सोनम की जांच करवाएंगी, क्योंकि उन्हें सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं है। उन्होंने बताया कि जल्द ही यहां से डिस्चार्ज करवाकर उन्हें किसी विश्वसनीय अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा।

प्रशासन और पुलिस पर सोनम वांगचुक की पत्नी का आरोप
सोनम वांगचुक की पत्नी का आरोप है कि प्रशासन और पुलिस सोनम वांगचुक के मेडिकल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहे हैं और उन्हें उस कमरे में फोन ले जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं, जहां सोनम को रखा गया है। वकील और निजी डॉक्टरों को अब अंदर जाने की अनुमति है।

अब हम पीएम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे: अभिजीत दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा, 'अगर उन्हें लगता है कि सोनम सर को ले जाने से यह आंदोलन खत्म हो जाएगा, तो वे गलतफहमी में हैं। हम यहीं रहेंगे और 20 जुलाई को संसद तक मार्च करेंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'अब तक हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, लेकिन इस घृणित कृत्य के बाद अब हम पीएम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed