सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ashraf returned jewelery worth Rs 10 lakh found in junk cupboard to couple in Delhi

अशरफ की ईमानदारी: दिल्ली में कबाड़ में खरीदी अलमारी में मिले दस लाख के गहने, दंपती को लौटाए; इनाम भी नहीं लिया

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: राहुल तिवारी Updated Tue, 24 Feb 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
सार

रोहिणी सेक्टर 16 के कबाड़ी अशरफ ने कबाड़ में खरीदी अलमारी से मिले करीब 10 लाख रुपये के सोने चांदी के गहने महिला को लौटाकर ईमानदारी दिखाई। दंपती ने इनाम देना चाहा, लेकिन उन्होंने पैसे लेने से मना कर दिया।
 

Ashraf returned jewelery worth Rs 10 lakh found in junk cupboard to couple in Delhi
दिल्ली में कबाड़ में खरीदे अलमारी में मिला दस लाख के गहने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में कबाड़ी की दुकान चलाने वाले अशरफ ने ईमानदारी की मिसाल कायम की है। उन्होंने रोहिणी सेक्टर 26 में रहने वाली एक महिला से एक अलमारी कबाड़ में खरीदी। दुकान पर लाने के बाद जब अलमारी खोली तो उसमें करीब 10 लाख रुपये के सोने और चांदी के गहने रखे मिले। इसके बाद अशरफ ने उनके घर जाकर सभी गहने वापस कर दिए। गहने मिलने पर महिला और उनके पति ने अशरफ को धन्यवाद दिया और उनकी ईमानदारी की सराहना की।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक चांदनी कुमारी अपने पति सुनील के साथ सेक्टर 26 रोहिणी में रहती हैं। रविवार को वे घर का पुराना सामान कबाड़ में बेच रहे थे। इस दौरान उन्होंने घर की अलमारी भी कबाड़ी को बेच दी। सोमवार को अशरफ ने अलमारी को तोड़ा। उसके लॉकर से एक बॉक्स मिला। बॉक्स खोलने पर वह सन्न रह गए। उसमें सोने और चांदी के गहने रखे थे। उन्होंने अंदाजा लगाया कि जल्दबाजी में महिला अलमारी की ठीक से जांच नहीं कर पाई होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अशरफ ने गहने अपने पास रखने के बजाय ईमानदारी को चुना। उन्होंने अपने साथियों के साथ परिवार से संपर्क कर अलमारी से गहने मिलने की जानकारी दी। यह सुनते ही परिवार हैरान रह गया। गहने वापस मिलने पर दंपती की आंखों में आंसू आ गए। सुनील और चांदनी ने अशरफ को धन्यवाद दिया। दंपती ने उन्हें ईमानदारी के इनाम के रूप में तीन हजार रुपये देने की कोशिश की, लेकिन अशरफ ने पैसे लेने से साफ मना कर दिया।

अशरफ गुलावटी, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वे रोहिणी में पिछले 10 वर्षों से कबाड़ी की दुकान चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed