{"_id":"69cac92162308aef94094a84","slug":"assailants-who-murdered-delivery-boy-injured-in-encounter-both-sustained-gunshot-wounds-to-their-legs-and-have-2026-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: डिलीवरी बॉय की हत्या करने वाले बदमाश मुठभेड़ में घायल, दोनों के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: डिलीवरी बॉय की हत्या करने वाले बदमाश मुठभेड़ में घायल, दोनों के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली के डाबड़ी इलाके में ताबड़तोड़ चाकूबाजी कर डिलीवरी बॉय की हत्या और तीन अन्य को घायल करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इस दौरान दोनों तरफ से गोलियां चलीं। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी हैं। बदमाश की पहचान प्रेम शर्मा और रोहित के रूप में हुई है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली के डाबड़ी इलाके में ताबड़तोड़ चाकूबाजी कर डिलीवरी बॉय की हत्या और तीन अन्य को घायल करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इस दौरान दोनों तरफ से गोलियां चलीं। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी हैं। बदमाश की पहचान प्रेम शर्मा और रोहित के रूप में हुई है।
Trending Videos
घायल बदमाश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। साथ ही बदमाश की सूचना मिलने पर द्वारका इलाके में अलग अलग जगहों पर टीम लगाकर घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। दोनों जगहों पर बदमाश पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली दोनों बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद वह घायल होकर गिर गए। पुलिस टीम ने मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार एक बदमाश पहले भी एक आपराधिक मामले में शामिल रहा है।
दरअसल द्वारका के मधु विहार इलाके में कहासुनी के बाद दो हमलावरों ने एक युवक पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बीच बचाव करने आए तीन अन्य लोगों पर भी चाकू से हमला किया और भाग गए। घायल चारों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 30 साल के गोविंद झा को मृत घोषित कर दिया। वहीं परवेज हुसैन अनीस और रोहित का इलाज चल रहा है। तीनों बयान देने की हालत में नहीं हैं।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि रविवार की रात डाबड़ी थाना पुलिस को मधु विहार राजापुरी में झगड़े में कुछ लोगों के चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, पीसीआर कर्मी चार घायलों को पास के अस्पताल लेकर जा चुके थे। वहां पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने मोहन गार्डन निवासी गोविंद झा को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। छानबीन में पता चला कि गोविंद झा स्विगी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करते थे और अपनी पत्नी और 11 साल के बेटे के साथ मोहन गार्डन में रहते थे। वहीं परवेज हुसैन, अनीस और रोहित राजापुरी इलाके में रहता हैं। परवेज अमेजन के वेयर हाउस में काम करता है। अनीस नोएडा में दर्जी और रोहित पहले चिकन शॉप पर काम करते हैं।
मौके पर पूछताछ में पता चला कि रोहित का अपने पड़ोस में रहने वाले दो लड़कों से बैग टकराने को लेकर विवाद हो गया। मारपीट में आरोपियों ने रोहित पर चाकू से हमला कर दिया। यह देखकर परवेज और अनीस रोहित को बचाने का प्रयास करने लगे। हमलावरों ने उन दोनों पर भी चाकू से हमला कर दिया। इसी बीच वहां डिलीवरी के लिए गोविंद झा पहुंचे। चाकूबाजी होता देख वह बीच बचाव करने लगे। हमलावरों ने उनके सीने में चाकू गोद दिया।