सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP spokesperson Guru Prakash Paswan counterattack on Rahul Gandhi statement in Uttam Nagar clash case

उत्तम नगर झड़प पर सियासी टकराव: राहुल पर BJP का पलटवार, कहा- दलित युवक की हत्या पर कई दिन बाद दिखावटी ट्वीट

नई दिल्ली, पीटीआई Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 21 Mar 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तम नगर घटना को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय से ज्यादा तुष्टिकरण चुनती है, जबकि राहुल ने भाजपा पर नफरत और हिंसा भड़काने का आरोप लगाया।

BJP spokesperson Guru Prakash Paswan counterattack on Rahul Gandhi statement in Uttam Nagar clash case
भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान और कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर उत्तम नगर घटना को लेकर 'तुष्टिकरण की राजनीति' करने का आरोप लगाया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी सामाजिक न्याय और अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के बीच चुनाव की स्थिति आती है, राहुल गांधी हमेशा तुष्टिकरण के पक्ष में खड़े नजर आते हैं। उन्होंने यह भी आलोचना की कि दलित युवक की हत्या के बाद राहुल गांधी उत्तम नगर नहीं गए।

Trending Videos


पासवान ने कहा कि 'उत्तम नगर की घटना एक बात साफ करती है कि जब भी सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के बीच चुनाव होता है, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी हमेशा तुष्टिकरण को चुनते हैं। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि कांग्रेस मौका मिलने पर राजनीतिक अवसरवाद और तुष्टिकरण का सहारा लेती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बयान राहुल गांधी के उस पोस्ट के बाद आया, जिसमें उन्होंने उत्तम नगर मामले को लेकर भाजपा पर नफरत और हिंसा भड़काने का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने कहा कि 'उत्तम नगर के लोगों ने हिंसा की भारी कीमत चुकाई है। एक तरफ एक युवा तरुण की जान चली गई, दूसरी तरफ एक पूरा परिवार उत्पीड़न झेल रहा है। वे और खून-खराबा नहीं चाहते।' उन्होंने आरोप लगाया कि 'केवल भाजपा और उसका तंत्र ही हिंसा चाहता है। हर मौके पर नफरत भड़काकर और विभाजन की आग पर अपनी राजनीति की रोटी सेकता है।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भाजपा देश को हिंदू-मुस्लिम विभाजन में उलझाकर रखना चाहती है ताकि लोग राष्ट्रीय सुरक्षा, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और रणनीतिक संप्रभुता जैसे मुद्दों पर प्रधानमंत्री से सवाल न पूछें। उन्होंने दिल्ली के लोगों से अपील करते हुए कहा, 'किसी भी उकसावे में न आएं, हमारे देश की ताकत एकता, भाईचारे और प्रेम में है। भारत को एकजुट रखें।'

इस पर पलटवार करते हुए पासवान ने कहा कि गांधी ने घटना के कई दिन बाद ट्वीट किया, ताकि इसे राजनीतिक मुद्दा बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि संवेदना जताने वाला ट्वीट भी कई दिनों बाद किया गया। वह भी केवल दिखावटी संवेदनशीलता के लिए। क्या आप अब असंवेदनशील हो गए हैं? जब दलित समुदाय के एक युवक की हत्या होती है तो आप चुप रहते हैं, लेकिन आप मोहम्मद अखलाक के परिवार से मिलने गए थे।”

पासवान ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी का डीएनए दलित विरोधी है। जब भी चुनाव का मौका आता है, आप तुष्टिकरण को चुनते हैं। लेकिन आज का दलित जागरूक है। वह शासन और प्रशासन में भागीदारी चाहता है, केवल प्रतीकात्मक इशारों से संतुष्ट नहीं है।'

बता दें कि उत्तम नगर की झुग्गी-झोपड़ी कॉलोनी में 4 मार्च को होली के दौरान दो समुदायों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था, जिसमें अनुसूचित जाति समुदाय के सदस्य तरुण गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed