{"_id":"69c12f56d52b5a1e42040d51","slug":"70-year-old-father-in-law-arrested-in-bihar-after-killing-son-in-law-over-a-dispute-involving-30000-rs-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ा गया कातिल ससुर: बेटी का सिंदूर मिटाकर था फरार, 40 पुलिसकर्मियों की टीम लगी पीछे; 30 हजार के लिए ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ा गया कातिल ससुर: बेटी का सिंदूर मिटाकर था फरार, 40 पुलिसकर्मियों की टीम लगी पीछे; 30 हजार के लिए ली जान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 23 Mar 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
सार
Delhi Murder: दिल्ली में रोहिणी और कंझावला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 70 वर्षीय दिनेश शर्मा को गिरफ्तार किया, जो बेटी के पति की हत्या में आरोपी था।
पकड़ा गया आरोपी ससूर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कंझावला थाना इलाके में कर्ज के 30 हजार रुपये वापस नहीं करने पर 70 साल के ससुर ने 55 साल के दामाद को डंडे से पीट पीटकर मार डाला। मृतक की पहचान 55 साल के अगलू के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसके पास से डंडा व वारदात के वक्त पहने कपड़े बरामद किए हैं।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि 16 मार्च को कंझावला थाना पुलिस को स्पिरिट जिम के पास झगड़े की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि ससुर और दामाद के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें घायल अगलू को परिवार वाले संजय गांधी अस्पताल लेकर गए हैं।
अस्पताल पहुंंची पुलिस को पता चला कि उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अगलू की पत्नी सविता ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर ससुर और दामाद में झगड़ा हुआ था। अगलू ने दिनेश से 30 हजार रुपये कर्ज लिए थे। दिनेश उससे पैसे वापस मांग रहा था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। पुलिस को पता चला कि घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व पुलिस ने जांच शुरू की। जिसमें पता चला कि आरोपी दिनेश बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। बिहार भागने की आशंका को देखकर पुलिस की एक टीम को वहां भेज दिया गया। पुलिस का दबाव बढ़ता देख वह दिल्ली आ गया। इस बात की पुलिस को जानकारी मिल गई।
स्थानीय स्तर पर पुलिस ने मुखबिर को सक्रिय किया। इसी बीच पुलिस को पता चला कि वह पैसे लेने के लिए अपने किसी परिचित के पास आने वाला है। पुलिस ने कंझावला औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
Trending Videos