सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CBSE extended date of application for scanned copy of 12th answer book till 24 May

CBSE: सीबीएसई ने 12वीं की उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन की तिथि 24 मई तक बढ़ाई, बोर्ड ने कही ये बात

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 22 May 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार

सीबीएसई ने 12वीं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 मई से बढ़ाकर 24 मई कर दी है। बोर्ड ने बताया वेबसाइट पर अत्यधिक ट्रैफिक और अनधिकृत प्रयासों के कारण तकनीकी दिक्कतें आईं, इसलिए छात्रों की सुविधा हेतु समय सीमा बढ़ाई गई है।

CBSE extended date of application for scanned copy of 12th answer book till 24 May
12वीं की स्कैन कॉपी आवेदन तिथि 24 मई तक बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि में वृद्धि की है। अब छात्र 24 मई तक अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने हेतु आवेदन कर सकेंगे। यह तिथि पहले 23 मई निर्धारित की गई थी, जिसे एक दिन के लिए बढ़ाया गया है।

Trending Videos


बोर्ड ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है। बीते तीन दिनों से सीबीएसई की वेबसाइट पर लगातार तकनीकी बाधाएं आ रही थीं। अत्यधिक ट्रैफिक और अनधिकृत हस्तक्षेप के प्रयासों के कारण वेबसाइट पर समस्या उत्पन्न हुई थी। इन तकनीकी बाधाओं के चलते कई छात्र समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे थे। छात्रों को आवेदन करने के लिए एक अतिरिक्त दिन का महत्वपूर्ण समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed