{"_id":"6a11415ce23a1a2b880ff257","slug":"consignment-of-ganja-worth-48-crore-seized-at-igi-airport-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट पर 48 करोड़ की गांजा खेप जब्त, दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट पर 48 करोड़ की गांजा खेप जब्त, दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार
Sat, 23 May 2026 11:27 AM IST
Vijay Singh Pundir
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 23 May 2026 11:27 AM IST
सार
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट पर करीब 48 करोड़ रुपये कीमत की हाइड्रोपोनिक गांजा (मारिजुआना) की खेप पकड़ी है।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 48 करोड़ का गांजा
- फोटो : Airport Customs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर करीब 48 करोड़ रुपये कीमत की हाइड्रोपोनिक गांजा (मारिजुआना) की खेप पकड़ी है। इस मामले में बैंकॉक से आए दो थाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। हाल के दिनों में दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर यह सबसे बड़ी ज़ब्तियों में से एक है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 22 मई को बैंकॉक से एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई-2356) के जरिए दो थाई नागरिक आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे। कस्टम अधिकारियों को इनपर पहले से शक था। ग्रीन चैनल पार कर बाहर निकलने की कोशिश के दौरान दोनों यात्रियों को रोक लिया गया। इसके बाद उनके सामान की पूरी तरह से तलाशी ली गई।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान उन दोनों यात्रियों के बैग से कुल छह वैक्यूम-सील पैकेट बरामद हुए। जिनमें गांजा छिपाया हुआ था। एक यात्री के बैग से चार पैकेट में करीब 29 किलो गांजा बरामद हुआ, जबकि दूसरे यात्री के सामान से दो पैकेट में करीब 19 किलो गांजा मिला। कुल मिलाकर 47.805 किलो मादक पदार्थ जब्त किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस ड्रग्स की कीमत करीब 48 करोड़ रुपए आंकी गई है।
विज्ञापन