सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi High Court defers hearing on ED s appeal till April 20

नेशनल हेराल्ड मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी की अपील पर सुनवाई 20 अप्रैल तक टाली, अदालत के आदेश को दी है चुनौती

एएनआई, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 09 Mar 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली हाईकोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर 20 अप्रैल को सुनवाई तय की। ईडी आरोप पत्र पर संज्ञान न लेने के आदेश को चुनौती दे रहा है।

Delhi High Court defers hearing on ED s appeal till April 20
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तारीख तय की है। यह याचिका कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती देती है, जिसमें ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया गया था।

Trending Videos


न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने कहा कि आज मामले की सुनवाई संभव नहीं है। ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू ने कोर्ट से जल्द तारीख देने की अपील की, जिस पर अदालत ने 20 अप्रैल को सुनवाई सूचीबद्ध कर दी। ट्रायल कोर्ट ने 16 दिसंबर 2025 को ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार किया था। कोर्ट ने कहा था कि यह कानूनी रूप से मान्य नहीं है, क्योंकि मामला किसी एफआईआर पर आधारित नहीं था, बल्कि भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की निजी शिकायत पर चल रहा था। ईडी ने अप्रैल 2025 में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सुमन दुबे, सम पित्रोदा, यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी का आरोप है कि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की संपत्तियों को हड़पने में साजिश रची गई और मनी लॉन्ड्रिंग की गई। कांग्रेस पार्टी से 90 करोड़ रुपये से अधिक का ब्याज-मुक्त ऋण लेकर यंग इंडियन कंपनी के माध्यम से संपत्तियां हासिल करने का मामला है। ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत जांच की और संपत्तियों को जब्त किया है। ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ ईडी ने हाईकोर्ट में अपील दायर की है। एजेंसी का कहना है कि निचली अदालत का आदेश गलत है और जांच को प्रभावित कर सकता है। हाईकोर्ट ने दिसंबर 2025 में गांधी परिवार और अन्य को नोटिस जारी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed