सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi high court refuses bail to gig worker accused of stealing Metro Line Copper Cable

दिल्ली मेट्रो केबल चोरी केस: गिग वर्कर को नहीं मिली जमानत; कोर्ट ने कहा- आरोपी ने जनता की जान से किया खिलवाड़

पीटीआई, नई दिल्ली Published by: राहुल तिवारी Updated Tue, 03 Feb 2026 01:24 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली हाईकोर्ट ने मेट्रो लाइन से 32 मीटर कॉपर केबल चोरी के आरोपी गिग वर्कर को जमानत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके कृत्य से जनता की जान खतरे में पड़ी व सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ।
 

Delhi high court refuses bail to gig worker accused of stealing Metro Line Copper Cable
केबल चोरी केस में गिग वर्कर को नहीं मिली जमानत - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दिल्ली हाईकोर्ट ने मेट्रो लाइन से 32 मीटर कॉपर केबल चोरी करने के आरोपी एक गिग वर्कर को जमानत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि आरोपी ने जनता की जान के साथ खिलवाड़ किया और सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया। न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी ने कहा कि आरोपी ने केवल कोई लापरवाह हरकत नहीं की, बल्कि उसके कृत्य से आम जनता के जीवन और अंगों को गंभीर खतरे में डाला गया।

Trending Videos


जमानत याचिका खारिज करते हुए अदालत ने कहा कि आरोपी आदतन अपराधी है। अदालत ने 31 जनवरी को पारित आदेश में कहा, जमानत देते समय इस अदालत को सार्वजनिक हित और निजी हित के बीच संतुलन पर विचार करना होता है। इस मामले में आवेदक आम जनता की जान के साथ खिलवाड़ करने का दोषी है। अदालत ने कहा कि आरोपी द्वारा किया गया अपराध समाज पर व्यापक प्रभाव डालता है, खासकर इसलिए क्योंकि उसने लोगों को गंभीर खतरे में डाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने कहा कि आवेदक ने कोई साधारण या लापरवाह हरकत नहीं की है, बल्कि उसने सार्वजनिक खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया है। इन सभी तथ्यों और कानूनी पहलुओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और ये सभी कारण जमानत देने से इनकार करने के लिए पर्याप्त हैं।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, एक फूड डिलीवरी ऐप में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करने वाला आरोपी 29 और 30 जून 2025 की दरम्यानी रात 2:51 बजे ट्रैक्शन पावर कंट्रोल की ओर से चोरी की सूचना मिलने के बाद पंजाबी बाग इलाके में कॉपर केबल के साथ पकड़ा गया था। आरोपी जुलाई 2025 में गिरफ्तारी के बाद से न्यायिक हिरासत में है।

दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा ट्रेन संचालन में बाधा डालने, ट्रेन को नुकसान पहुंचाने या तोड़फोड़ करने और मेट्रो रेलवे की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने से जुड़े आरोप मेट्रो रेलवे संचालन और अनुरक्षण अधिनियम, 2002 के तहत भी दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed