सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi is seeking assistance from the World Bank for its drainage master plan

Delhi: दिल्ली ड्रेनेज मास्टर प्लान के लिए विश्व बैंक से मदद की कोशिश, लागू करने की अनुमानित लागत 57,000 करोड़

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 03 Feb 2026 08:02 AM IST
विज्ञापन
सार

सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में दिल्ली में विश्व बैंक के प्रतिनिधियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें दिल्ली सरकार ने ड्रेनेज मास्टर प्लान की रूपरेखा और जरूरतों को विस्तार से रखा।

Delhi is seeking assistance from the World Bank for its drainage master plan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : विवेक निगम
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

राजधानी दिल्ली में जलभराव और बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए तैयार ड्रेनेज मास्टर प्लान को लागू करने के लिए दिल्ली सरकार ने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फंडिंग की राह देख रही है। परियोजना की भारी लागत को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने विश्व बैंक से वित्तीय सहायता के लिए संपर्क किया है।

Trending Videos


सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में दिल्ली में विश्व बैंक के प्रतिनिधियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें दिल्ली सरकार ने ड्रेनेज मास्टर प्लान की रूपरेखा और जरूरतों को विस्तार से रखा। बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), सिचाईं एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और समेत अन्य संबंधित एजेंसियों की भूमिका और जिम्मेदारियों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी ने बताया विश्व बैंक को बताया गया कि ड्रेनेज मास्टर प्लान को लागू करने की अनुमानित लागत करीब 57,000 करोड़ है। इसके साथ ही मास्टर प्लान से जुड़ी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) भी विश्व बैंक के प्रतिनिधियों को सौंपी गई। यह मास्टर प्लान दिल्ली के तीन प्रमुख ड्रेनेज बेसिन नजफगढ़, बारापुल्ला और ट्रांस यमुना को कवर करता है।

30 वर्षों की ड्रेनेज जरूरतों को ध्यान रख कर किया गया है तैयार
दिल्ली सरकार ने सितंबर 2025 में इस बहुप्रतीक्षित ड्रेनेज मास्टर प्लान को प्रस्तुत किया था। इसे शहर की आने वाले 30 वर्षों की ड्रेनेज जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। योजना के तहत पूरे शहर में पांच वर्षों में दो चरणों में काम करने का प्रस्ताव है। लक्ष्य है कि अगले तीन वर्षों में जलभराव की घटनाओं में 50 प्रतिशत तक कमी लाई जाए और पांच वर्षों में बाढ़ से होने वाली दुर्घटनाओं को 30 प्रतिशत तक घटाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed