फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi High Court to hear plea on Friday seeking NIA probe into violence and attacks during Parliament march

High Court: 20 जुलाई के 'संसद चलो' प्रदर्शन की एनआईए जांच की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई तय

Thu, 23 Jul 2026 12:31 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 23 Jul 2026 12:31 PM IST
सार

20 जुलाई के 'संसद चलो' प्रदर्शन के दौरान हुई कथित हिंसा, तोड़फोड़ और पुलिस व पत्रकारों पर हमलों की एनआईए जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने की मांग स्वीकार कर ली है।

विज्ञापन
Delhi High Court to hear plea on Friday seeking NIA probe into violence and attacks during Parliament march
शुक्रवार को सुनवाई करेगा दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

20 जुलाई के दौरान संसद मार्च के दौरान  हुई  हिंसा, तोड़फोड़, पुलिस और पत्रकारों पर हमलों की एनआईए जांच को मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता के वकील ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश के सामने मामले की तत्काल सुनवाई की मांग किया था। 

विज्ञापन


दिल्ली हाईकोर्ट शुक्रवार को नीट पेपर लीक के विरोध में 20 जुलाई को आयोजित 'संसद चलो' प्रदर्शन से जुड़े मामले में एनआईए जांच की मांग वाली जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ के समक्ष आज मामले का उल्लेख किया गया।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता बरुण कुमार सिन्हा ने मामले की जल्द सुनवाई का अनुरोध किया, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने इसे कल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया है। याचिका में मांग की गई है कि इस प्रदर्शन से जुड़े दिल्ली पुलिस के सभी एफआईआर की जांच किसी विशेष जांच एजेंसी को सौंपी जाए तथा कथित हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीजेपी प्रवक्ता का आया बयान
सीजेपी प्रवक्ता रत्ना सिंह ने कहा कि एनआईए जांच से भरोसा क्यों पैदा होगा? एनआईए केंद्र सरकार की एजेंसी है। ऐसे में यह कैसे सुनिश्चित किया जाएगा कि जांच पूरी तरह पारदर्शी और स्वतंत्र होगी? याचिकाकर्ता सतीश कुमार अग्रवाल अखिल भारत हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। यह याचिका राजनीतिक रूप से प्रेरित प्रतीत होती है और इसका उद्देश्य वास्तविक राहत हासिल करने के बजाय अदालत का समय लेना तथा सार्वजनिक ध्यान आकर्षित करना ज्यादा लगता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed