RAF अधिकारी सोनिया सहरावत: एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा विवाद, आखिर क्यों सीजेपी और विपक्ष के निशाने पर आईं?
जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन के बीच आरएएफ अधिकारी सोनिया सहरावत की एक कथित इंस्टाग्राम स्टोरी ने विवाद खड़ा कर दिया है। सीजेपी और महुआ मोइत्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आखिर पोस्ट में ऐसा क्या था, जिसने पूरे मामले को राजनीतिक बहस में बदल दिया?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत एक कथित इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर चर्चा में आ गईं। दरअसल, 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान सोनिया सहरावत जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। प्रदर्शन के दौरान वह अग्रिम मोर्चे पर तैनात रहीं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कार्रवाई में सक्रिय भूमिका निभाती नजर आईं। इसी घटनाक्रम के एक दिन बाद उनकी कथित इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया।
अगले ही दिन सोनिया सहरावत सीजेपी के निशाने पर आ गईं। उनकी एक कथित इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। सीजेपी ने आरोप लगाया कि इस पोस्ट के जरिए प्रदर्शनकारियों का अपमान किया गया है। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जानकारी के अनुसार संबंधित इंस्टाग्राम स्टोरी बाद में हटा दी गई। स्टोरी में कथित तौर पर लिखा था, "जो खुद को नहीं सुधार सकते, वे देश को सुधारने निकले हैं।" हालांकि, इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद विवाद शुरू हो गया। इस पोस्ट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
ABSOLUTELY SHOCKING
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 22, 2026
This RAF official actually sees the peaceful protesters as cockroaches and thinks that the brutality of the police was justified because of that.
But you see, we are cockroaches. And cockroaches never die! https://t.co/Vb1nzaZ5qF
सीजेपी और राजनीतिक प्रतिक्रिया
कथित पोस्ट सामने आने के बाद सीजेपी ने इसकी कड़ी आलोचना की। पार्टी ने आरोप लगाया कि यह पोस्ट प्रदर्शनकारियों का मजाक उड़ाने वाली है और सुरक्षाबलों की कार्रवाई को सही ठहराती है। सीजेपी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "हम कॉकरोच हैं और कॉकरोच कभी नहीं मरते।" इसके बाद मामला राजनीतिक रूप से भी गरमा गया।
RAF assistant commandant Sonia Shehrawat’s insta profile calling our children protestors cockroaches. Let’s find out who she is, where she lives, what’s her record? Let’s name & shame & drag each of these zealots through the law pic.twitter.com/RzXnXjfDMW
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) July 22, 2026
महुआ मोइत्रा का निशाना
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने भी इस पोस्ट की आलोचना की। उन्होंने एक्स पर कथित इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि आरएएफ की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत की पोस्ट प्रदर्शनकारियों को "कॉकरोच" कह रही है। उन्होंने सहरावत की जानकारी सार्वजनिक करने और कानून के दायरे में लाने की बात भी कही।
20 जुलाई को सीजेपी के 'संसद चलो' आंदोलन के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के पास थी। इस दौरान आरएएफ की सोनिया सहरावत मौके पर तैनात थीं और सुरक्षा व्यवस्था देख रही थीं। प्रदर्शनकारियों के बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया था। उस कार्रवाई के दौरान भी सोनिया सहरावत अग्रिम मोर्चे पर नजर आई थीं।
सोनिया सहरावत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में असिस्टेंट कमांडेंट हैं और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) में तैनात हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 6.27 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। उनके अकाउंट पर फिटनेस, डांस, ट्रेंडिंग रील्स, निजी जीवन और वर्दी में ड्यूटी से जुड़े वीडियो और तस्वीरें साझा की जाती हैं।